बिहार उपचुनाव 2024: बिहार की चारों सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज पार्टी, PK ने किया ऐलान

बिहार की चारों सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज पार्टी, PK ने किया ऐलान
  • बिहार की चार सीटों पर होंगे उपचुनाव
  • 13 नवंबर को होगी राज्य में वोटिंग
  • चार सीटों पर शुरू हुआ दंगल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए हाल ही गठन हुई प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पीके ने तरारी विधानसभा सीट को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारी एसके सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि, जिन चार सीटों पर बिहार में उपचुनाव होने वाले हैं, उनमें तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज की सीट शामिल है।

एसके सिंह एक काबिल उम्मीदवार- PK

प्रशांत किशोर ने मीडिया चैनल आज तक से कहा कि 18 अक्टूबर से पहले वह अपने बाकी तीनों उम्मीदवारों का ऐलान कर देंगे। पीके ने एसके सिंह एक काबिल उम्मीदवार हैं। इसके अलावा हम तीनों विधानसभा सीटों पर भी काबिल उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे। खुद को व्यापारी कहे जाने पर प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि हां, वे व्यापारी हैं। वह अपना सामान बेच रहे हैं। वह अपना विचार बेच रहे हैं।

13 नवंबर को राज्य में चुनाव

बता दें कि, बिहार की चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जिसके लिए अब सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच जन सुराज ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान करके बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। राज्य में एनडीए और महागठबंधन के बीच इस वक्त आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

Created On :   16 Oct 2024 2:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story