हिमाचल पॉलिटिक्स: सुक्खू सरकार के बजट पर BJP ने ली चुटकी, जयराम ठाकुर ने CM को ऑल्टो में आने की दी नसीहत

- हिमाचल विधानसभा में पेश हुआ बजट
- सुक्खू सरकार के बजट पर हमलावर भाजपा
- जयराम ठाकुर ने CM पर जमकर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल विधानसभा में सोमवार को सुखविंद सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने बजट 2025-26 पेश किया। इसके बाद विपक्ष खेमे से भाजपा ने बजट पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में केवल भाषण लंबा है, जबकि बजट में 71 करोड़ की मामूली ग्रोथ है तो इस बजट से क्या उम्मीद की सकती है। बजट में विकास कार्यों पर 1 रुपये में से 24 पैसे खर्च होंगे जो अब तक के हिमाचल के इतिहास में सबसे न्यूनतम खर्च होंगे।
सुक्खू सरकार के बजट पर भाजपा हमलावर
इसके अलावा उन्होंने कहा कि ग्रीन हिमाचल वाली बात पर ग्राउंड पर प्रोग्रेस अभी तक शून्य है। केंद्र के पैसे से हिमाचल में हो रहा विकास है और केंद्र की योजनाओं का नाम बदल कर सीएम सुक्खू योजनाएं लागू कर रहे हैं लेकिन बजट में इसका जिक्र नहीं है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीन बजट बीत जाने के बाद भी अभी तक रोबोटिक सर्जरी शुरू नहीं की गई है।
इसके बाद जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि बजट के दिन तो सीएम ऑल्टो में आते हैं लेकिन बाकी दिन विधायकों, निगम बोर्ड के अध्यक्षों को भी उनके जिला में पायलट तक दी जा रही हैं। इस बजट में बंडल ऑफ कन्फ्यूजन है। बजट सारे वर्गों को निराश करने वाला बजट है। कुल मिलाकर दिशाहीन सरकार व नेतृत्व का दिशाहीन बजट है।
हिमाचल विधानसभा में पेश हुआ बजट 2025-26
मालूम हो कि बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। सीएम सुक्खू ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सुक्खू सरकार ने 58 हजार 514 करोड़ का बजट तय किया है। इस बजट सरकार ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। सरकार ने बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, प्राकृतिक खेती, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर फोकस किया है। सुक्खू सरकार ने बजट को जनता के लिए बड़ी सौगात वाला बताया है। जबकि, विपक्ष ने बजट में कई सारी खामियां गिनाई हैं। विपक्ष का कहना है कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार सबसे कम ग्रोथ और विकास पर कम पैसा खर्च करने वाला बजट बताया है।
Created On :   17 March 2025 6:31 PM IST