हरियाणा में 'हार पर अफसोस': हरियाणा में हार से अब तक नहीं उभर पा रही है कांग्रेस, सैलजा कुमारी ने बताई पार्टी की कमजोरी

हरियाणा में हार से अब तक नहीं उभर पा रही है कांग्रेस, सैलजा कुमारी ने बताई पार्टी की कमजोरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार से कांग्रेस अब तक उभर नहीं पाई है। हरियाणा में कांग्रेस की हार का चर्चा पार्टी के लिए दुखती रग पर हाथ रखने के समान हो गया है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस की दिग्गज सांसद सेलजा कुमारी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में हम लोग विधानसभा चुनाव की जीती हुई बाजी हार गए। अगर जीतते तो बात कुछ अलग होती, लेकिन हम लोग जीती हुई बाजी हार गए। इसलिए यह सभी के लिए जरूरी है कि हम क्यों हारे, हार के क्या कारण रहे होंगे। इस पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

कांग्रेस की हार छलका सैलजा कुमारी का दर्द

बता दें, नई दिल्ली में बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी हरि प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में सैलजा कुमार समेत हरियाणा कांग्रेस के नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद कुमारी सैलजा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कुछ नेता मौजूद थे। हरियाणा प्रभारी आने वाले दिनों में अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर पार्टी के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य संगठन पर चर्चा और उसे मजबूत करने के संबंध में की गई थी।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से हरियाणा में सालों से संगठन के अभाव की कमी बताई। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई है। मालूम हो कि, नई दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस सिर्फ हरियाणा विधानसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि दिल्ली, महाराष्ट्र चुनाव पर भी चर्चा की गई।

महाराष्ट्र में बदलाव पर मंथन

दरअसल, हरियाणा, दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी बदलाव करने पर मंथन कर रही है। लिहाजा, कुछ लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भविष्य में दी जा सकती है। इस बीच हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम चल रहा है। हालांकि, चर्चाएं है कि कांग्रेस इस बार किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है।

Created On :   6 March 2025 10:19 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story