विधानसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह को लाडवा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया

बीजेपी ने मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह को लाडवा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया
  • नायब सिंह सैनी की उम्र 54 साल है
  • इससे पहले करनाल सीट से लड़ा था चुनाव
  • 2019 से 2024 तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। 90 विधानसभा सीट वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन रोहताश जांगड़ा ने सिरसा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है।

लाडवा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रत्याशी

बीजेपी ने मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह को लाडवा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले उन्होंने करनाल सीट से चुनाव लड़ा था। नायब सिंह सैनी की उम्र 54 साल है।

प्रदेश अध्यक्ष से मुख्यमंत्री तक

25 जनवरी 1970 को नायब सिंह सैनी का जन्म हरियाणा के अंबाला के एक छोटे से गाँव मिजापुर माजरा में तेलूराम के घर हुआ। एक हरियाणवी माली परिवार में हुआ था। 12 मार्च 2024 को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया। वे हरियाणा के 11वें सीएम बनें। सैनी 2019 से 2024 तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। इससे पहले 2015 से 2019 तक हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री और 2014 से 2019 तक नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य भी रहे। 2024 के संसदीय चुनाव से पहले मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद से उन्हें हरियाणा का सीएम बनाया।

गौ रक्षा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रबल समर्थक

सैनी को गौ रक्षा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रबल समर्थक माना जाता है। नायब सिंह सैनी ने बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल करने के लिए मुजफ्फरपुर में बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय और मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। मनोहर लाल खट्टर से प्रभावित होकर सैनी ने बीजेपी ज्वॉइन की। 2010 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से रामकिशन गुर्जर से हार गए थे। 2014 में, विधानसभा चुनाव जीतकर हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बने थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद निर्वाचित हुए थे।

Created On :   18 Sept 2024 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story