विधानसभा सीट 2024: हरियाणा में कालका विधानसभा सीट से बीजेपी ने शक्ति रानी शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा

हरियाणा में कालका विधानसभा सीट से बीजेपी ने शक्ति रानी शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा
  • पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी
  • अंबाला शहर की पहली महापौर
  • 2019 के विधानसभा सीट में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में कालका विधानसभा सीट से बीजेपी ने शक्ति रानी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 71 वर्षीय शक्ति रानी शर्मा के पति विनोद शर्मा है।

अंबाला शहर की पहली महिला महापौर

बीजेपी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी व अंबाला नगर निगम की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कालका सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। शर्मा पहले कांग्रेस की नेता थीं। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने पति की जन चेतना पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर कालका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। शक्ति रानी शर्मा ने बीजेपी की वंदना शर्मा को हराकर 2020 में अंबाला नगर निगम चुनाव जीता और अंबाला शहर की पहली महिला महापौर बनीं थीं।

कालका विधानसभा सीट

कालका विधानसभा सीट हरियाणा की अहम विधानसभा सीट है, 2019 के विधानसभा सीट में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार कालका विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

कालका विधानसभा सीट के समीकरण

2019 में कांग्रेस के प्रदीप चौधरी ,2014 में बीजेपी की लतिका शर्मा और 2009 आईएनएलडी के प्रदीप चौधरी ने यहां से जीत दर्ज की।

Created On :   18 Sept 2024 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story