विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की घरौंदा विधानसभा सीट से बीजेपी ने अपने पुराने चेहरे पर जताया भरोसा, राजपूत, पंजाबी, बनिया चुनाव में निभाते है निर्णायक भूमिका

हरियाणा की घरौंदा विधानसभा सीट से बीजेपी ने अपने पुराने चेहरे पर जताया भरोसा, राजपूत, पंजाबी, बनिया चुनाव में निभाते है निर्णायक भूमिका
  • घरौंदा की अनाज मंडी की गिनती बड़ी मंडियों में होती है
  • घरौंदा में लिबर्टी शूज का बड़ा उद्योग
  • 2019 में बीजेपी के हरिवंदिर कल्याण ने जीत दर्ज की

डिजिटल डेस्क, घरौंदा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में घरौंदा विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, घरौंदा एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 57 वर्षीय हरिवंदिर कल्याण को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हरिवंदिर कल्याण देवी सिंह कल्याण के बेटे है। घरौंदा में एक बड़ी अनाज मंडी भी है।

2019 के विधानसभा सीट में बीजेपी के हरिवंदिर कल्याण ने कांगेस अनिल राणा को हराया था। जेजीपी के उमेद सिंह तीसरे नंबर पर रहे। इस बार पुंडरी विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हरिवंदर कल्याण और 2009 में आईएनएलडी से नरेंद्र सांगवान की जीत हुई थी।

घरौंदा विधानसभा क्षेत्र हरियाणा राज्य के करनाल जिले में आती है। अमृतसर-दिल्ली मुख्य ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन यहां से होकर गुजरती है। घरौंदा में इंडो-इजराइल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन वेजिटेबल्स के अलावा भारत के प्रमुख फुटवियर उद्योगों में से एक लिबर्टी शूज की निर्माण घरौंदा में होता है। । इलाके में पंजाबी ,राजपूत और पंजाबी अरोड़ा और खत्री के साथ बनिया समुदाय के वोटर्स चुनाव में अहम भूमिका निभाते है।

Created On :   25 Sept 2024 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story