झारखंड: ईडी ने धन शोधन मामले की जांच के तहत रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की

ईडी ने धन शोधन मामले की जांच के तहत रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की
  • रांची में 20 से अधिक ठिकानों पर तलाशी
  • धन शोधन केस में ईडी का तलाशी अभियान
  • व्यापारियों, सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं के ठिकानों पर ईडी रेड

डिजिटल डेस्क, रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को धन शोधन के एक मामले में झारखंड की राजधानी रांची में कई स्थानों पर छापे मारे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ईडी द्वारा झारखंड की राजधानी रांची में 20 से अधिक ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। ईडी ने आईएएस अधिकारी मनीष रंजन, झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के ठिकानों पर रेड मारी है।

झारखंड की राजधानी रांची में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी समय ईडी ने शहरभर में एक साथ कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। सोमवार सुबह सुबह सबसे पहले ईडी ने रांची में हरिहर सिंह रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारा। ईडी ने आईएएस मनीष रंजन के सगे संबंधियो, परिजनों के कई ठिकानों पर दबिश दी।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से ईडी एक्शन मोड़ में आ गई है। ईडी ने सोमवार सुबह रांची में 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। ईडी का ये तलाशी अभियान कुछ व्यापारियों, सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के परिसरों में हो रहा है। झारखंड में कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, चुनाव से पहले ईडी की रेड सियासत की सुर्खियों में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने ये रेड जल जीवन मिशन में हुए घोटाले से जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने पिछले दिनों हजारीबाग में जनसभा के दौरान इस मामले को उठाया था। पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर केंद्र की योजनाओं में घोटाला करने का आरोप लगाया था।

Created On :   14 Oct 2024 5:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story