NEET परीक्षा मामला: एग्जाम में पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 100 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

एग्जाम में पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 100 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
  • देश में नीट एग्जाम को लेकर बवाल
  • यूपी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
  • अजय राय समेत 100 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में नीट परीक्षा को लेकर बवाल जारी है। इस कड़ी में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस झड़प के चलते कांग्रेस समर्थकों ने सड़क पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश भी की। इस दौरान पुलिस ने अजय राय समते 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर किया वीडियो जारी

इस मामले को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हर ज़ोर जुल्म की टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है ! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने ये प्रदर्शन भाजपा सरकार में आए दिन हो रहे पेपरलीक को लेकर किया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को ही ध्वस्त कर रखा है। NEET और UGC-NET जैसे पेपर लीक के विरोध में, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि भारत के 33 लाख छात्रों के भविष्य के सम्मान में हम मैदान में है।"

राहुल गांधी ने छात्रों का किया समर्थन

नीट परीक्षा मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रताड़िता छात्रों से मिलने पहुंचे थे। राहुल गांधी ने छात्रों को आश्वस्त किया था कि उन्हें न्याय दिलाने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर संसद तक आवाज उठाएगी।

महानगर अध्यक्ष का बीजेपी पर हमला

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने लखनऊ में हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी के विरोध में बोला कि राज्य में आज राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें योगी सरकार की पुलिस ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय करके अपनी कायरता का उदाहरण पेश किया है। चौबे ने आगे कहा की नीट एग्जाम में हुई धांधली में पीड़ित छात्रों के लिए कांग्रेस पार्टी हर हालात में तानाशाह सरकार से न्याय दिलवाकर रहेगी।

इससे पहले फरवरी में पुलिस भर्ती और समीक्षा अधिकारी परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था। इसके बाद अब नीट एग्जाम में पेपर लीक ने परीक्षा का मजाक बनाकर रख दिया है। इसके बाद यूजीसी-नीट परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान चौबै ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अदित्यनाथ योगी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की सरकार में पुलिस भर्ती की परीक्षा लीक होना से कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाएगा। जिसके चलते देश और प्रदेशभर में अंशाति का स्थिति बनी रहेगी। मोदी-योगी सरकार ने छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। मगर, हम कांग्रेसजन सड़कों से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

Created On :   21 Jun 2024 3:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story