हरियाणा निकाय चुनाव: एक्शन मोड में कांग्रेस, 7 बागी विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित, जानें पूरा मामला

- हरियाणा में निकाय चुनाव
- कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला
- 7 बागी विधायकों को किया निष्कासित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में निकाय चुनाव होने है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी को लेकर बड़ा फैसला किया है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने स्थानिय निकाय चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए बागी कांग्रेस नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इस संबंध में उदय भान ने कांग्रेस का आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक, कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव ने 6 साल के लिए बागी विधायकों को निष्कासित कर दिया है। आदेश के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद निकया चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। इसे देखने के बाद पार्टी ने यह फैसला किया है।
कांग्रेस ने 7 बागी विधायकों को किया निष्कासित
कांग्रेस ने जिन विधायकों को निष्कासित किया है उनमें करनाल के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्ष त्रलोचन सिंह और अशोक खुराना, यमुनानगर के पार्टी नेता प्रदीप चौधरी और मधु चौधरी, हिसार के वरिष्ठ नेता राम निवास रारा, गुरुग्राम के पार्टी नेता हरविंदर और गुरुग्राम के पीसीसी प्रतिनिधि राम किशन सैन का नाम शामिल हैं।
बता दें, 2023 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान हिसार सीट से पूर्व विधायक राम निवास रारा को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2019 के चुनाव में करनाल सीट से त्रिलोचन सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्हें पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस ने मई 2024 के विधानसभा उपचुनाव में मौका दिया था। लेकिन, यहां से उन्हें सीएम नायब सिंह सैनी से हार मिली थी।
हरियाणा में कब होंगे निकाय चुनाव
बता दें, हरियाणा निकाय चुनाव होने से ठीक पहले कांग्रेस ने यह फैसला लिया है। कुछ दिनों पहले हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की ओर से ऐलान किया गया था। जिसके तहत राज्य में 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर समितियों के लिए आम चुनाव 2 मार्च होने की पुष्टि की गई थी। जबकि पानीपत नगर निगम के लिए मतदान 9 मार्च को होगा. फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों के लिए मतदान 2 मार्च को होगा।
मालूम हो कि कांग्रेस नगर निगम वार्डों और नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ रही है। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का सत्तारूढ़ बीजेपी से सीधा मुकाबला है।
Created On :   20 Feb 2025 11:34 PM IST