सोनिया गांधी और पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ी: BJP ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जारी किया विशेषाधिकार हनन नोटिस, राष्ट्रपति मुर्मू से जुड़ा है मामला

BJP ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जारी किया विशेषाधिकार हनन नोटिस, राष्ट्रपति मुर्मू से जुड़ा है मामला
  • कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें
  • भाजपा ने जारी किया विशेषाधिकार हनन नोटिस
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जुड़ा है मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस जारी किया है। दरअसल, इस नोटिस के तहत भाजपा ने कांग्रेस के दोनों नेताओं पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

भाजपा का सोनिया-पप्पू यादव के खिलाफ नोटिस

इस नोटिस में भाजपा ने 40 सांसदों का समर्थन हासिल किया है। इस नोटिस में लिखा गया, "हम सोनिया गांधी के द्वारा हाल ही में कई गईं कुछ असंसदीय, अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बहुत निराशा के साथ यह लिख रहे हैं। सोनिया गांधी की राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर गंभीरता से विचार करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत है।"

इस बीच भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी पर चर्चा की। उन्होंने कहा, हम गहरी चिंता के साथ इस बयान को उजागर करते हैं। यह हमारे देश के सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकार, भारत के राष्ट्रपति के कद और गरिमा को अपमानित करता प्रतीत होता है। ऐसी टिप्पणियां न सिर्फ राष्ट्रपति दफ्तर की गरिमा को कमजोर करती है, बल्कि संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं की पवित्रता का भी उल्लंघन करती हैं।

जानें पूरा मामला

दरअसल, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण के खत्म होने के बाद सोनिया गांधी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा था, "पुअर लेडी, वे बहुत थक गई थीं। बेचारी मुश्किल में बोल पा रही थीं।" सोनिया गांधी के अलावा पप्पू यादव ने भी राष्ट्रपति सिर्फ एक स्टांप हैं, उन्हें सिर्फ लव लेटर पढ़ना है। इसके बाद बीजेपी ने दोनों नेताओं के इन बयानों की निंदा की थी।

Created On :   3 Feb 2025 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story