लोकसभा चुनाव 2024: रायबरेली से बसपा प्रत्याशी के ऐलान के बाद बीजेपी कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार

रायबरेली से बसपा प्रत्याशी के ऐलान के बाद बीजेपी कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार
  • बसपा ने यूपी की तीन सीटों पर आज घोषित किए उम्मीदवार
  • रायबरेली, अंबेडकर नगर और बहराइच से बीएसपी कैंडिडेट
  • रायबरेली से ठाकुर प्रसाद पर फिर भरोसा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।उत्तरप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने रायबरेली लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।बीएसपी ने ठाकुर प्रसाद को रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है। ठाकुर प्रसाद दो बार यहां से विधानसभा का चुनाव लड़े हैं, लेकिन हार गए थे। 2024 में वह सांसद बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।ठाकुर प्रसाद 2017 और 2022 में सरेनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके।

बीएसपी ने आज तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। जिनमें रायबरेली, अंबेडकर नगर और बहराइच संसदीय सीट शामिल है। बहराइच सीट अनुसूचित जाति के लिए आऱक्षित है।

आपको बता दें वैसे तो ठाकुर प्रसाद लखनऊ के मानसरोवर सेक्टर बी में रहते हैं लेकिन उन्होंने अपना आशियाना सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बहाई लालगंज में भी बनवा लिया है।बसपा ने ठाकुर प्रसाद पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है।

बीएसपी से उम्मीदवार घोषित होने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है।बसपा ने अंबेडकरनगर सीट पवर कमर हयात अंसारी और एससी के लिए आरक्षित बहराइच लोकसभा सीट पर बृजेश कुमार सोनकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

आपको बता दें रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है। यहां से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी लगातार जीत का परचम लहराती रही है।सोनिया गांधी ने पहली बार 2004 में रायबरेली से चुनाव लड़ीं और जीतीं। सोनिया गांधी कुल पांच बार सांसद चुनी गईं। जिनमें से चार बार रायबरेली और एक बार अमेठी से चुनाव जीती। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद 1999 में पहली बार सोनिया गांधी अमेठी से चुनाव लड़ी थीं और जीत हासिल की थी।रायबरेली के साथ दशकों के पारिवारिक संबंधों को छोड़कर जब सोनिया ने राज्यसभा जाने का फैसला किया तो वो काफी भावुक नजर आई थीं।

Created On :   25 April 2024 1:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story