Bihar Politics: नीतीश कुमार के बयान पर साधा राबड़ी देवी ने निशाना, कहा- 'भंगेड़ी हैं, भांग पीकर आते हैं'

- बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में तकरार
- एक दूसरे पर कर रहे वार-पलटवार
- राबड़ी देवी ने बताया नीतीश कुमार को भंगेड़ी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में बुधवार को सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच तनातनी देखने को मिली है। इस दौरान राबड़ी देवी ने नीतीश की आलोचना की और उनको महिला विरोधी बताया है। राबड़ी देवी का बिहार परिषद में कहना था कि, बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ है, जिसका नीतीश कुमार ने विरोध किया हो। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के शासन में बिहार में कोई काम नहीं हुआ था, इनके पति पद से हटे थे तो राबड़ी देवी को सीएम की कमान दे दी गई थी।
राबड़ी देवी ने क्या कहा?
राष्ट्रीय जनता दल की नेता और पत्नी राबड़ी ने कहा था कि नीतीश कुमार का दावा है कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है वो साल 2005 के बाद ही हुआ है। जब वो सत्ता में आए थे। क्या उसी साल वो जन्मे थे? राबड़ी देवी का कहना है कि, नीतीश परिषद में भांग पीकर आते हैं, भंगेड़ी हैं। कुछ भी कहते रहते हैं, सदन में भांग पीकर आते हैं और महिलाओं का भी अपना करते हैं। उन्होंने सदन में भी हमें बेइज्जत किया था। नीतीश कुमार कहते हैं कि साल 2005 में जब उनकी सरकार आई थी तो महिलाओं ने कपड़े पहनने शुरू किए तो क्या उससे पहले नीतीश कुमार के घर में मां-बहनें बिना कपड़ों के रहती थीं? आपने सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया है। जिसके बाद राजद नेता वहां से चले गए और परिषद के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।
नीतीश कुमार का क्या है कहना?
नीतीश कुमार ने कहा था कि हम लोग अब कहीं नहीं जाएंगे, अब हम जिनके साथ हैं उनके साथ ही रहेंगे। हम लोग साल 2005 में आए थे और लोगों के लिए ही काम करेंगे। विपक्ष ने आज तक कोई काम नहीं किया है। बिहार में अब बहुत काम हुआ है। हमने मुसलमानों के लिए भी बहुत किया है, पहले मुसलमानों का सिर्फ वोट लेते थे लेकिन हमने यहां हिंदू और मुसलमान का झगड़ा कम करवाया है।
Created On :   12 March 2025 3:05 PM IST