उपचुनाव 2024: बिहार के चुनावी रण में उतर गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, स्टार प्रचारकों की सूची में पीके का नाम सबसे नीचे बना चर्चा का विषय

बिहार के चुनावी रण में उतर गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, स्टार प्रचारकों की सूची में पीके का नाम सबसे नीचे बना चर्चा का विषय
  • उपचुनाव की चारों सीटों पर उतारे कैंडिडेट
  • 13 नवंबर को चारों सीटों पर वोटिंग
  • 23 नवंबर को मतगणना होगी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पहली बार चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार उतारे है। हालांकि इस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने से पहले पीके को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के बाद पीके ने अपनी पार्टी जनसुराज के स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

जनसुराज की स्टार प्रचारकों की सूची को एक रणनीति के तहत देखा जा रहा है। जिससे इसकी चर्चा तेजी से हो रही है। क्योंकि चुनावी रणनीतिकार ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में नई रणनीति अपनाई है। पीके ने अपने रणनीति में अपना नाम सूची में सबसे नीचे रखा है। पार्टी का संस्थापक होने के बावजूद भी पीके ने प्रचारकों की लिस्ट में अपना नाम सबसे नीचे रखकर सुर्खियां बंटोर ली है।

आपको बता दें पीके के स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर जनसुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार भारती का नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर श्रीकृष्ण सिंह का नाम है, श्रीकृष्ण का वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से तरारी में जनसुराज को अपना प्रत्याशी चेंज करना पड़ा। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सीताराम यादव का नाम भी शामिल है। सूची में हर समुदाय के नेता का नाम है। इसके पीछे की मुख्य वजह हर समुदाय के वोट को अपनी ओर खींचना है।

जनसुराज ने उपचुनाव की चार सीटों पर कुल 20 स्टार प्रचारक बनाए हैं। सूची में दुवंश गिरी, बसंत चौधरी, केसी सिन्हा, संतोष महतो, विनीता विजय, रामबली चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सकल देव साहनी, वसीम नय्यर अंसारी, अनुराधा यादव, एजाज अली, दुर्गा प्रसाद सिंह, मुनाजिर हसन, यआजम हुसैन अनवर, सुनील कुमार सिंह उर्फ छैला बिहारी का नाम शुमार है।

आपको बता दें बिहार की जिन चार सीटों पर उपचुनाव होना है ,उनमें तरारी , रामगढ़ , बेलागंज और इमामगंज सीटें शामिल हैं। 13 नवंबर को चारों सीटों पर वोटिंग होगी, नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ होगा।

Created On :   24 Oct 2024 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story