एग्जिट पोल 2024: आंकड़ो में भाजपा की जीत पर अशोक गहलोत ने कसा तंज, कहा - मोदी के डर में आंकड़े एकतरफा

आंकड़ो में भाजपा की जीत पर अशोक गहलोत ने कसा तंज, कहा - मोदी के डर में आंकड़े एकतरफा
  • लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जारी
  • अशोक गहलोत ने भाजपा पर कसा तंज
  • भाजपा की जीत को बताया एकतरफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातों चरण का मतदान 1 जून को समाप्त हो गया। इसके बाद शनिवार शाम कई प्रमुख मीडिया चैनल्स ने राजनीतिक दलों की जीत को लेकर एग्जिट पोल में आंकड़े जारी किए। जिसमें ज्यादातर राज्यों की सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। जबकि, कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को फिका बताया गया है। इस बीच एग्जिट पोल को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

अशोक गहलोत ने एक्स पर किया ट्वीट

सोशल मीडिया एक्स पर अशोक गहलोत ने एग्जिट पोल पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल परसों की पब्लिक रैली में किया था उसी का असर आज एग्जिट पोल्स में दिख रहा है और चैनल उसी डर में भाजपा को एकतरफा जीतता हुआ दिखा रहे हैं। जनहित इसी में है कि एग्जिट पोल्स का हाल 2004 की तरह हो।

पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में आयोजित एक जनासभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने कहा "मैं अभी चुप बैठा हूं, जिस दिन मोदी का मुंह खोलेगा तुम्हारी सात पीढ़ी का हिसाब निकाल कर बाहर रख देगा।"

Created On :   2 Jun 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story