भाजपा से नाराजगी: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव की अमित शाह से हुई फोन पर बात, गृह मंत्री ने विचार करने का दिया आश्वासन

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव की अमित शाह से हुई फोन पर बात, गृह मंत्री ने विचार करने का दिया आश्वासन
  • भाजपा नेता अपर्णा यादव की गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात
  • महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद मिलने से है नाराज
  • गृह मंत्री ने विचार करने की कही बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के सियासी गलियारो में भाजपा की दिग्गज नेता अपर्णा यादव की चर्चा जोरों पर हैं। भाजपा में उचित पद ना मिलने से अपर्णा यादव की नाराजागी सबके सामने आ गई है। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। अपर्णा यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच फोन पर बात हुई है। इस दौरान अपर्णा यादव ने शाह से पार्टी में हो रही परेशानी साझा किया है। दरअसल, खबरे हैं कि पार्टी में उत्तरप्रदेश महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद मिलने से अपर्णा यादव नाखुश है। फोन पर बातचीत के दौरान अमित शाह ने अपर्णा यादव की नाराजागी को समझा और उन्हें इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। फिलहाल, अपर्णा यादव दिल्ली में हैं।

महिला आयोग के पद को लेकर है नाराजगी

इससे पहले 3 सितंबर को राज्यपाल के आदेश के बाद अपर्णा यादव को उत्तरप्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन इस पद से अपर्णा नाखुश हैं। इस दौरान उन्होंने सपा नेता और चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ बैठक की थी। इसके बाद अपर्णा की भाजपा छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई थी।

सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा में अपर्णा कद के अनुसार पद की आस लगा रही थी। हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह सोमवार को पद ग्रहण करेंगी।

यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कही ये बात

इसके बाद चौधरी ने कहा था कि एक कार्यकर्ता की तरह ही अपर्णा पार्टी की विचारधाार पर काम कर रही हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वह आगे भी हमारे साथ ही रहेंगी। इसके अलावा चौधरी ने अपर्णा यादव और शिवपाल यादव की मुलाकात पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Created On :   6 Sept 2024 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story