अखिलेश यादव का बयान: रामजीलाल सुमन के घर के सामने हुए हमले पर नहीं चला बुलडोजर, तो अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- 'बुलडोजर भी छिन गया क्या?'

रामजीलाल सुमन के घर के सामने हुए हमले पर नहीं चला बुलडोजर, तो अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- बुलडोजर भी छिन गया क्या?
  • रामजी लाल के घर पर हमला
  • अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
  • बुलडोजर एक्शन को लेकर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा के करणी सेना से मिले लोगों ने राणा सांगा के बारे में दिए गए विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के घर पर हमला किया गया था। ये हमला भी ऐसे वक्त के दौरान किया गया है जब सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे हैं। ऐसे में आगरा पुलिस पर भी भारी सवाल खडे़ किए जा रहे हैं। सपा के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या कहा अखिलेश यादव ने?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया की मदद से अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि, 'अब बुलडोजर भी छिन गया क्या? अब बुलडोजर कोई और चलवा रहा है और कोई और चला रहा है। अब क्या विदाई की बेला में पद के साथ पहचान भी छीन लेंगे। ये अच्छी बात नहीं।' इसके अलावा प्रदर्शनकारियों का 20 किमी तक में प्रदर्शन फैला था जिसको पुलिस भी रोकने में नाकाम रही थी।

भारी संख्या में प्रदर्शनकारी

सपा सांसद के घर के बाहर और आसपास भी छिपकर बैठे करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को भी नाकाम कर दिया है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं के सामने 50 से 60 की संख्या में तैनात पुलिसकर्मी भी नहीं खड़े रह पाए थे। इतना ही नहीं बल्कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह और क्षेत्रीय करणी सेना के अध्यक्ष ओकेंद्र चौहान भी मौजूद थे। उनके साथ करीब 100 से भी ज्यादा गाड़ियों पर कार्यकर्ता थे।

पुलिस का क्या है कहना?

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कई सारे लोगों को पकड़ा गया है। अधिकारियों की तरफ से दावा किया गया है कि पुलिस ने शहर की कई सारी जगहों पर हमलावरों को थामने की भी कोशिश की है। इस पूरे मामले में करीब 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Created On :   27 March 2025 1:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story