सपा अध्यक्ष का बीजेपी पर हमला: 'मुझे जानबूझकर ईदगाह जाने से रोका', अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बैरिकेडिंग करने पर भी खड़े किए सवाल
- सपा अध्यक्ष ने दी ईद की मुबारक
- बीजेपी पर भी भड़के अखिलेश यादव
- कहा- पुलिस ने मुझे रोका
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। देश के नेता लोगों को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार (31 मार्च) को त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ वह लखनऊ में ईदगाह भी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें ईदगाह जाने से जानबूझकर कर रोका। आधे घंटे तक बात की जिसके बाद आगे जाने की अनुमति मिली। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी संविधान से यह देश नहीं चला रही है।
अखिलेश यादव ने पुलिस पर लगाए आरोप
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं आज यहां (ईद समारोह में शामिल होने) आ रहा था तो जानबूझकर मुझे पुलिस ने रोका। आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है तो किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे क्या समझूं? क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है कि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल ना हों? भाजपा यह देश संविधान से नहीं चला रही है।
सपा अध्यक्ष ने दी ईद की मुबारक
अखिलेश यादव ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आज पूरे प्रदेश, देश और दुनिया के सभी लोगों को मैं आज बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं। ईद का त्योहार हम सभी एक-दूसरे से गले मिलकर खुशी के साथ मनाते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम सब गले मिलकर एक-दूसरे का सम्मान करें। यही हमारे देश की खूबसूरती है, जहां पर अलग-अलग धर्म के रास्ते पर चलने वाले लोग एक साथ मिलकर रहते हैं।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party President Akhilesh Yadav says, "...Today I extend my warm greetings to all the people of the entire state, country and the world. We all celebrate the festival of Eid with joy by hugging each other and hope that we all respect each… pic.twitter.com/xmmh7gQO60
— ANI (@ANI) March 31, 2025
Created On :   31 March 2025 12:38 PM IST