मध्य प्रदेश प्रशासन में हड़कंप!: कुल 42 IAS का ट्रांसफर, 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए, जानें किसे कहां मिली जगह

- मध्य प्रदेश में देर रात हुई प्रशासनिक सर्जरी
- मध्य प्रदेश प्रशासन में हड़कंप!
- राज्य में कुल 42 IAS का ट्रांसफर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सोमवार रात को कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों सहित कई जिलों के कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का तबादला हुआ। कुल 42 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। जिसके चलते प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
42 IAS अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया
12 जिलों के कलेक्टर एवं कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। इसके अलावा कुल 42 IAS अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है। सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के दो IAS अफसरों को भी हटाया गया है।
मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त भरत यादव को सड़क विकास निगम का एमडी बनाया गया है। उनकी जगह सीनियर आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव अविनाश लवानिया मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के एमडी बनाए गए हैं।
ये कलेक्टर का हुआ ट्रांसफर
1.नेहा मारव्या- डिंडोरी कलेक्टर
2- विवेक क्षेत्रीय- टीकमगढ़ कलेक्टर
3- सतीश कुमार एस- सतना कलेक्टर
4- किशोर कुमार कन्याल- गुना कलेक्टर
5- अरुण कुमार विश्वकर्मा- रायसेन कलेक्टर
6- ऋषभ गुप्ता- खंडवा कलेक्टर
7- भव्या मित्तल- खरगोन कलेक्टर
8- हर्ष सिंह- बुरहानपुर कलेक्टर
9- ऋतुराज- देवास कलेक्टर
10- अर्पित वर्मा- शिवपुरी कलेक्टर
11- बालागुरु के- सीहोर कलेक्टर
12- गुंचा सनोवर- बड़वानी कलेक्टर
Created On :   28 Jan 2025 12:02 AM IST