राजनीति: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे पटना, कहा- 2025 में 2010 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे पटना, कहा- 2025 में 2010 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे
जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा गुरुवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा गुरुवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हम पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। जैसा प्रदर्शन हमने लोकसभा चुनाव में किया, ठीक वैसा ही प्रदर्शन हम आगामी विधानसभा चुनाव में करेंगे। 2025 में 2010 से भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन पार्टी करेगी। हम एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

वहीं प्रदेश के विशेष राज्य के दर्जे पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। बता दें, 29 जून को दिल्ली में जदयू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थी। जिसमें नीतीश कुमार ने संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था।

गौरतलब है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में जेडीयू और भाजपा ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से जेडीयू 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारी थी। जिनमें से उसे 12 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं बीजेपी के 17 प्रत्याशियों में से 12 ने जीत दर्ज की।

वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा और जेडीयू दोनों ने ही 17-17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें से भाजपा सभी सीटें जीतने में कामयाब रही थी। जबकि जेडीयू के खाते में 16 सीटें आई थी। अब आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और जेडीयू साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2024 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story