राजनीति: पश्चिमी देशों की दखलंदाजी से हमारा धैर्य खत्म हो रहा है रूस

पश्चिमी देशों की दखलंदाजी से हमारा धैर्य खत्म हो रहा है रूस
रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि पश्चिमी देशों की दखलंदाजी से रूस का धैर्य खत्म हो रहा है। मेदवेदेव ने टेलीग्राम चैनल के जरिए चेतावनी भरे अंदाज में ये बात कही।

मास्को, 15 सितंबर(आईएएनएस)। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि पश्चिमी देशों की दखलंदाजी से रूस का धैर्य खत्म हो रहा है। मेदवेदेव ने टेलीग्राम चैनल के जरिए चेतावनी भरे अंदाज में ये बात कही।

मेदवेदेव ने कहा कि "परमाणु संघर्ष किसी के हित में नहीं है। रूस ने खासतौर पर रूसी क्षेत्र में बहुत अंदर तक सटीक हमले करने के मामले में अब तक पश्चिमी देशों की दखलंदाजी के जवाब में अपनी परमाणु क्षमताओं का इस्तेमाल करने में संयम बरता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि 'सबसे बड़े धैर्य की भी अपनी सीमाएं' होती हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह चेतावनी यूक्रेनी सेना को सामरिक मिसाइल प्रणाली प्रदान करने के संबंध में अमेरिका द्वारा की गई चर्चा के बाद आई है।

रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने दावा किया कि पश्चिमी नेताओं ने पहले ही निर्णय ले लिया है कि यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए- उन्होंने कीव को भी इसकी जानकारी दे दी है, जिसके बाद मॉस्को को अपनी तरह से जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए के अनुसार रयाबकोव ने कहा, "निर्णय हो चुका है, पूर्ण स्वतंत्रता और सभी रियायतें (कीव को) दे दी गई है, इसलिए हम हर चीज के लिए तैयार हैं।"

क्रेमलिन ने भी बढ़ते खतरे को भांपते हुए सजग रहने का संकेत दिया है, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

-आईएएनएस

आरके/केआर

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Sept 2024 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story