राजनीति: आरएसएस देशभक्त संगठन, कांग्रेस ने राजनीतिक कारणों से लगाया था गलत प्रतिबंध पीयूष गोयल

आरएसएस देशभक्त संगठन, कांग्रेस ने राजनीतिक कारणों से लगाया था गलत प्रतिबंध  पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को देशभक्त और सांस्कृतिक संगठन बताते हुए कहा है कि कांग्रेस ने राजनीतिक कारणों से गलत प्रतिबंध लगाया था और मोदी सरकार ने इस गलती को सुधार दिया है।

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को देशभक्त और सांस्कृतिक संगठन बताते हुए कहा है कि कांग्रेस ने राजनीतिक कारणों से गलत प्रतिबंध लगाया था और मोदी सरकार ने इस गलती को सुधार दिया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को भारत सरकार ने हटा दिया है, वे इसका स्वागत करते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक कारणों से गलत प्रतिबंध लगाया था, उसका हटना स्वागतयोग्य निर्णय है। इस प्रकार के देशभक्त और सामाजिक संस्था को लेकर कांग्रेस की सोच हमेशा नकारात्मक रही है। कांग्रेस पार्टी का रवैया राष्ट्रवादी और देशभक्त संस्थाओं के खिलाफ रहा है। कांग्रेस की इस सोच और विचारधारा की देश में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक देशभक्त और सांस्कृतिक संस्था है, जिसका हर स्वयंसेवक देशभक्ति से ओतप्रोत रहता है, उस संस्था में कोई भी व्यक्ति भाग ले, उनका स्वागत होना चाहिए और वे ऐसा प्रतिबंध हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देना चाहेंगे।

कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों की आलोचना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति में दिलचस्पी रहती है, वे विशेष समुदाय के लिए अलग मापदंड रखते हैं और हिंदू समाज के लिए उनका रवैया नकारात्मक रहता है।

विपक्षी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने जो सर्कुलर जारी किया है, वह किसी भी तरीके से सर्विस रूल का उल्लंघन नहीं करता है। कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक कारणों से गलत प्रतिबंध लगाया था और उस गलती को सरकार ने सुधार दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 July 2024 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story