राजनीति: भगवान परशुराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक विजय सिन्हा

भगवान परशुराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक  विजय सिन्हा
बिहार के शेखपुरा जिला स्थित सुंदर सिंह महाविद्यालय में 'भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन' के बैनर तले मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में परशुराम भक्तों की भागीदारी रही।

शेखपुरा, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिला स्थित सुंदर सिंह महाविद्यालय में 'भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन' के बैनर तले मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में परशुराम भक्तों की भागीदारी रही।

आयोजन में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, झारखंड के सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी समेत कई प्रमुख नेता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श आज भी समाज को संगठित करने और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से संगठित होने का आह्वान किया।

आशुतोष कुमार ने कहा, “अब समय त्याग का नहीं, प्रहार का है। हमें अपने अधिकारों के लिए जागरूक और सशक्त होना होगा। धर्मियों के लिए हमें राम बनना है, लेकिन विधर्मियों के लिए परशुराम बनना आवश्यक है।”

उन्होंने केंद्र सरकार से इजरायल जैसे देशों की तर्ज पर राष्ट्रवादी नागरिकों को आत्मरक्षा हेतु हथियार रखने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए केवल शास्त्र नहीं, शस्त्र की भी पूजा होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र में वोट की ताकत को समझने और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

कालीचरण सिंह ने कहा कि हमारे समाज को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा।

उदय शंकर सिंह ने कहा कि यदि हम भगवान परशुराम का अनुसरण करें, तो समाज को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है।

इससे पहले शेखपुरा के श्रीकृष्ण सिंह चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगठन कार्यकर्ता और परशुराम अनुयायी शामिल हुए। यह शोभायात्रा गंगटी मोड़, कुटौत, कुसेढ़ी होते हुए महाविद्यालय परिसर में विशाल जनसभा में तब्दील हो गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, मनोज सिंह, गौरव सिंह, रितेश कुमार, अंशु कुमार, अभिषेक भी शामिल रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2025 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story