राजनीति: बिहार कांग्रेस की संविधान बचाओ पैदल यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा -किसी के मनमाफिक नहीं चलेगा देश

बिहार कांग्रेस की संविधान बचाओ पैदल यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा -किसी के मनमाफिक नहीं चलेगा देश
बिहार कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राजधानी पटना में 'संविधान बचाओ पैदल यात्रा' निकाली। इस यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज संविधान बचाने के मुद्दे को लेकर हम लोग इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है।

पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राजधानी पटना में 'संविधान बचाओ पैदल यात्रा' निकाली। इस यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज संविधान बचाने के मुद्दे को लेकर हम लोग इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है।

यह पैदल यात्रा प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू हुई और राजापुर पुल होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल, बांस घाट पर जाकर समाप्त होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान 500 मीटर लंबा तिरंगा भी लिए रहे। इस पैदल यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस पैदल यात्रा के जरिए महात्मा गांधी की कर्मभूमि और डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती से देश में यह संदेश देने का काम किया गया है कि यह देश संविधान से चलेगा न कि किसी के मनमाफिक चलेगा।

उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का संदेश संविधान की सुरक्षा है। जय बापू, जय भीम, जय संविधान के मुद्दे पर हम इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर गांधी और बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पिछले दस वर्षों से धर्मनिरपेक्ष संविधान को सांप्रदायिक करने का बीड़ा उठाए हुए है।

उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस चुनाव में भी जनता ने संविधान बचाने के मुद्दे पर विपक्ष को साथ दिया। जनता ने भाजपा के 400 पार के नारे को ध्वस्त कर दिया। यह परिणाम सीधा संदेश है कि देश की जनता भी मान चुकी है कि संविधान खतरे में है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय को जिस तरीके से चुनौती देने का काम किया जा रहा है, जांच एजेंसियों का जिस तरह प्रयोग किया जा रहा है, इसका सीधा मतलब है कि संविधान के अधिकारों का पालन न करते हुए अपनी मनमर्जी की जा रही है। इसी के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सभी लोग संविधान के संदेश को लेकर सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर देश को संदेश दे रहे हैं कि देश संविधान से चलेगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2025 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story