राजनीति: हिटलरशाही से देश को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ना जरूरी शमशेर सिंह गोगी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा कांग्रेस के नेता शमशेर सिंह गोगी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को हिटलरशाही से बचाना है तो भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ना जरूरी है।
दरअसल, कांग्रेस हरियाणा द्वारा मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। बैठक से निकलने के बाद कांग्रेस के नेता शमशेर सिंह गोगी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस को सड़क पर आना चाहिए और जनता की आवाज को उठाना चाहिए। देश में राजतंत्र लाने की कोशिश हो रही है उसके खिलाफ जनता को भी आगे आना चाहिए। कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी जारी रखेगी। अगर आज हम भाजपा की नीतियों के खिलाफ नहीं लड़ेंगे तो देश में हिटलरशाही आने में देर नहीं होगी।
हरियाणा संगठन के विस्तार पर उन्होंने कहा कि संगठन तो बना हुआ है। बैठक में संगठन को लेकर क्या बात हुई है। मीडिया के सामने अभी इसकी जानकारी साझा नहीं कर सकता हूं। लेकिन, हरियाणा में जितने लोगों ने चुनाव लड़ा है, वे सभी संगठन में हैं। 10 लोगों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा, 90 लोगों ने विधानसभा का चुनाव लड़ा।
सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सांसद ने संवैधानिक पद की शपथ ली है। लेकिन, वो कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के जज दंगे करा रहे हैं। मैं समझता हूं कि दंगे के सहारे ही आरएसएस-भाजपा यहां तक आई है।
बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बीते दिनों कहा था कि भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना इस देश में हो रहे सभी गृह युद्धों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है तो संसद और विधानसभाएं बंद कर देनी चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 April 2025 10:31 PM IST