राजनीति: प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं दिलीप जायसवाल

प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं  दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन में चले गए हैं। डिप्रेशन में चले जाने वाले लोगों से चुनौती की कोई उम्मीद नहीं होती है।

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन में चले गए हैं। डिप्रेशन में चले जाने वाले लोगों से चुनौती की कोई उम्मीद नहीं होती है।

पटना के गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी द्वारा शुक्रवार (11 अप्रैल) को एक रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में खाली पड़ी कुर्सियों पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उनकी रैली देखी। उनकी रैली में केवल 10-15 हजार लोग आए थे। वह बिहार में बदलाव रैली नहीं कर रहे हैं, वह 'पैसा किशोर' हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रैली में लोगों की संख्या जब इतनी कम होती है, तो जाहिर सी बात है कि इंसान डिप्रेशन में चला जाता है। प्रशांत किशोर भी डिप्रेशन में चले गए हैं और जो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाए, उससे चुनौती की क्या उम्मीद कर सकते हैं।

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी प्रशांत किशोर की रैली पर निशाना साधा है। शनिवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा था कि प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार आए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बहुत ही समझदार है। जनता आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाती है। ऐसे लोगों को नहीं पूछने वाली है, जिनका मकसद सिर्फ मुख्यमंत्री बनना है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने आगे कहा कि समस्या यह है कि कुछ लोग यह मानने लगते हैं कि वे जो चाहें कर सकते हैं। प्रशांत किशोर को भी अपने बारे में इसी तरह की उलझन थी। इस रैली से उनकी उलझन दूर हुई होगी।

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में रैली की। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि इस रैली में पांच लाख लोग आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 April 2025 1:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story