राजनीति: भाजपा को हर जगह राहुल गांधी नजर आते हैं प्रमोद तिवारी

भाजपा को हर जगह राहुल गांधी नजर आते हैं  प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर गुरुवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बीमारी लगी हुई है, इन्हें सोते-जागते समय सिर्फ राहुल गांधी ही नजर आते हैं। इनकी बीमारी का इलाज तो हकीम के पास भी नहीं है।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर गुरुवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बीमारी लगी हुई है, इन्हें सोते-जागते समय सिर्फ राहुल गांधी ही नजर आते हैं। इनकी बीमारी का इलाज तो हकीम के पास भी नहीं है।

दरअसल, गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस से उन नेताओं को रिटायर हो जाना चाहिए, जो अब प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। खड़गे के इस बयान को भाजपा ने राहुल गांधी से जोड़ा है। भाजपा ने कहा कि खड़गे का संदेश राहुल गांधी के लिए है। आप प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो रिटायर हो जाएं।

भाजपा के इस बयान पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। पार्टी के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, वो रिटायर हो जाएं। मैं तो मंच पर मौजूद था, इसी कारण मैं बेहतर बता सकता हूं। भाजपा इस मामले में बयान क्यों दे रही है। यह तो हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है। लेकिन, भाजपा को फिर भी बोलना है। मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा को राहुल गांधी नाम की बीमारी है, जिसका इलाज हकीम के पास भी नहीं है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी के लिए रिटायर होने वाला बयान नहीं दिया था। बल्कि, प्रधानमंत्री के लिए दिया था कि 11 साल में उन्होंने देश को चौपट कर दिया। अब समय है कि रिटायरमेंट ले लें।

तहव्वुर राणा की भारत वापसी पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मास्टरमाइंड को लाने में मोदी सरकार को 11 साल लग गए। इतनी देरी क्यों हुई। हमने तो अपनी सरकार में कसाब को फांसी की सजा दिलवाई। वह जहन्नुम गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने दावा किया था कि सत्ता में आने के बाद दाउद इब्राहिम को लेकर आएंगे। उस दावे का क्या हुआ। सच तो यह है कि आतंकियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की घुटने टेकने वाली राजनीति रही है और कांग्रेस बलिदान देती रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 April 2025 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story