राजनीति: गिरीश पांडेय का निधन अपूरणीय क्षति है ब्रजेश पाठक

गिरीश पांडेय का निधन अपूरणीय क्षति है  ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडेय का हाल ही में निधन हो गया था। उनके आवास पर शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दुख व्यक्त करने पहुंचे।

रायबरेली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडेय का हाल ही में निधन हो गया था। उनके आवास पर शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दुख व्यक्त करने पहुंचे।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गिरीश पांडेय का निधन अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी और सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि गिरीश पांडेय हम सबके बीच में नहीं रहे। यह हम सबके लिए बहुत दुखद क्षण है। उनकी धर्मपत्नी का निधन भी बहुत दुखद है। भाजपा के लिए उन्होंने पूरा जीवन लगाने का काम किया। यह अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। उनके परिवार को इतनी ताकत दें कि वे इस असहनीय पीड़ा को सह सकें। उनका और हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है। उसे आगे भी निभाएंगे। भाजपा की विकास यात्रा में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी की विकास यात्रा में अग्रणी रहे, गिरीश पांडेय जी के असामयिक निधन से हम लोग व्यथित हैं। पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। जो कार्य वह अधूरा छोड़ गए हैं, भाजपा उसे बढ़ाने का प्रयास करेगी।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी और सभी लोग उनकी स्मृति को संजोए रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2025 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story