राजनीति: बिहार के औरंगाबाद में अक्षरा सिंह के शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां

बिहार के औरंगाबाद में अक्षरा सिंह के शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां
बिहार के औरंगाबाद शहर के गेट स्कूल मैदान में शुक्रवार रात भाजपा के पूर्व एमएलसी राजन सिंह और पूर्व प्रमुख ममता सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी।

औरंगाबाद, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद शहर के गेट स्कूल मैदान में शुक्रवार रात भाजपा के पूर्व एमएलसी राजन सिंह और पूर्व प्रमुख ममता सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी।

इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की कई मशहूर हस्तियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। जब भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह मंच पर पहुंचीं और गाना शुरू किया, तो भीड़ अत्यधिक उत्साहित हो गई। दर्शक नजदीक से गायिका को देखने तथा सेल्फी लेने के लिए मंच की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते दर्शक दीर्घा में भगदड़ मच गई। आसपास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तेजी से बिगड़ गई और भीड़ बेकाबू हो गई।

किसी तरह से नियंत्रण पाने के लिए पुलिस बल को लाठियां भी चलानी पड़ीं, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस से उलझते हुए भीड़ ने और अधिक बवाल मचाया। इसी बीच अक्षरा सिंह ने स्थिति को देखकर तुरंत मंच छोड़ दिया और अपने रूम में चली गईं।

बाद में पूर्व एमएलसी राजन सिंह और उनके समर्थकों ने दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की और मामले को शांत कराया। हालांकि तब तक दर्शक दीर्घा में सैकड़ों कुर्सियां टूट चुकी थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 March 2025 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story