राजनीति: आरजेडी के उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र प्रसाद यादव पीके की जन सुराज पार्टी में शामिल

आरजेडी के उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र प्रसाद यादव पीके की जन सुराज पार्टी में शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस मौके पर बड़ी संख्‍या में उनके समर्थक भी जन सुराज पार्टी में शाम‍िल हुए। यादव पांच बार झंझारपुर से सांसद रहे हैं और अब उनका जनसुराज में शामिल होना आरजेडी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

जन सुराज पार्टी में शाम‍िल होने पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने देवेंद्र यादव का स्‍वागत क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि यादव जैसे नेता और जन सुराज अभियान बिहार की राजनीति के कुम्हार के रूप में कार्य कर रहे हैं। किशोर ने कहा कि यादव और उनके जैसे अन्य लोग "अच्छी मिट्टी" हैं, जबकि जन सुराज अभियान "चाक" की तरह है, जो इन नेताओं को उचित आकार देने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा क‍ि जब तक पंजाब और हरियाणा के लोग बिहार में काम करने नहीं आएंगे, तब तक जय प्रकाश नारायण और लोहिया का सपना पूरा नहीं होगा।

देवेंद्र प्रसाद यादव ने मीडिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाजवादी ताकतों को बल देगा। यादव ने प्रशांत किशोर और उनके अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रशांत किशोर ने भी देवेंद्र प्रसाद यादव की प्रशंसा की और कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता जनसुराज के लिए महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने इस नए राजनीतिक समीकरण को बिहार के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना और सभी को इस अभियान को समर्थन देने की अपील की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Aug 2024 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story