अपराध: मुंबई के वर्ली में कार ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

मुंबई के वर्ली में कार ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत
मुंबई के वर्ली इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रविवार को बीएमडब्ल्यू कार ने एक दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला बोनट पर घसीटती चली गई।

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के वर्ली इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रविवार को बीएमडब्ल्यू कार ने एक दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला बोनट पर घसीटती चली गई।

दरअसल, वर्ली में मशहूर अटरिया मॉल के पास एक बेलगाम बीएमडब्ल्यू कार ने मछुआरे दंपति को टक्कर मार दी। दंपत्ति अपने दोपहिया वाहन से मछली पकड़कर घर लौट रहे थे। टक्कर लगने के बाद महिला कार की बोनट पर जा गिरी, इसके बाद भी कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। काफी दूर तक महिला घसीटती रही और फिर नीचे गिर गई।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में शिवसेना के उपनेता राजेश शाह को हिरासत में लिया है। वहीं, कार चालक मिहिर की तलाश जारी है। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया है। पुलिस की मानें तो शिवसेना नेता राजेश शाह का पुत्र मिहिर कार चला रहा था। उसने ही मछुआरा दंपति के दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दंपति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके पति का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दंपति अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। मछली लेकर घर लौटने के दौरान हादसा हुआ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मैंने पुलिस से बात की है। दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, कानून के सामने सब बराबर हैं।

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना है, आरोपी की गिरफ्तार होनी चाहिए। मैं इस घटना को कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहता। यातायात नियमों का उल्लंघन तेजी से बढ़ा है, नियम तोड़ने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी पुणे में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया था। पुणे में एक नाबालिग ने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी थी, हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। मृतक लड़का और लड़की एक आईटी कंपनी में नौकरी करते थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2024 11:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story