Breaking News: आज की बड़ी खबरें 9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 9 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 Feb 2025 8:24 AM IST
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस कोचिंग डिपो के भंडारण क्षेत्र में लगी आग
मुंबई में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। बांद्रा टर्मिनस कोचिंग डिपो के भंडारण क्षेत्र के एक कमरे में आग लग गई है।
- 9 Feb 2025 8:16 AM IST
आज से 50% तक बढ़ जाएगा बेंगलुरु नम्मा मेट्रो का किराया
बेंगलुरु में आज से मेट्रो के रेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य में शनिवार से बेंगलुरु नम्मा मेट्रो का किराया 50 प्रतिशत तब बढ़ जाएगा।
- 9 Feb 2025 8:14 AM IST
बेंगलुरु में आज सेना और वायुसेना चीफ एक साथ उड़ाएंगे LAC तेजस
बेंगलुरु के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है। शनिवार को सेना और वायुसेना चीफ एक साथ LAC तेजस उडाएंगे।
- 9 Feb 2025 8:07 AM IST
दक्षिणी मैक्सिको में सड़क हादसे में 41 लोगों की मौत
दक्षिणी मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई है।
- 9 Feb 2025 8:03 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की पार्टी PTI की रैली में शामिल हुए हजारों लोग
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद है। इस बीच उनकी पार्टी पीटीआई की रैली में हजारों लोग शामिल हुए हैं।
Created On :   9 Feb 2025 8:00 AM IST