Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 7 April 2025 11:15 AM IST
बिहार
बिहार के बेगूसराय में शुरू हुई राहुल गांधी और कन्हैया कुमार की पदयात्रा
- 7 April 2025 11:10 AM IST
कुणाल कामरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट से एफआईआर रद्द करने की लगाई गुहार
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसमें उन्होंने अदालत से मुंबई पुलिस के उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की गुहार लगाई है।
- 7 April 2025 11:05 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पटना पहुंचे, बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में होंगे शामिल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना से बेगूसराय जाएंगे जहां वे पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल होंगे।
- 7 April 2025 11:00 AM IST
बिहार
पटना एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, कन्हैया कुमार साथ बेगूसराय की यात्रा में होंगे शामिल
- 7 April 2025 10:50 AM IST
वक्फ कानून
वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई
- 7 April 2025 10:47 AM IST
ईशांत शर्मा पर आचार संहिता का लगा जुर्माना
आईपीएल 2025 में खेलने वाले ईशांत शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है।
- 7 April 2025 10:40 AM IST
वक्फ कानून को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
वक्फ कानून को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया है, जिसके बाद 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
- 7 April 2025 10:32 AM IST
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने दी मोटापे को लेकर सलाह
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने मोटापे को लेकर चिंता जताई है और लोगों को सलाह दी है कि, 'फिट रहने के लिए तेल का प्रयोग करें कम'।
- 7 April 2025 10:24 AM IST
देश के तापमान में दर्ज की जा सकती है भारी बढ़ोतरी, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम
देश में सभी लोग गर्मी से काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। देश के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले 10 से 11 दिनों तक हीटवेव चलने की भी संभावना जताई गई है। - 7 April 2025 10:12 AM IST
अमेरिका पर टूटा प्रकृति का कहर
अमेरिका पर टूटा प्रकृति का कहर, कई दिनों की बारिश से बाढ़ का खतरा, तूफान में हो चुकी है 18 लोगों की मौत
Created On :   7 April 2025 8:00 AM IST