Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 7 April 2025 12:15 PM IST
निफ्टी गिरकर 21800 पर पहुंचा
देश का शेयर बाजार आज (07 अप्रैल 2025, सोमवार) खुलते ही क्रैश हो गया था। फिलहाल, निफ्टी 1,005.05 अंक यानि कि 4.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,899.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 7 April 2025 12:10 PM IST
सेंसेक्स में 3000 अंकों की भारी गिरावट
देश का शेयर बाजार आज (07 अप्रैल 2025, सोमवार) खुलते ही क्रैश हो गया था। फिलहाल, सेंसेक्स 3,022.01 अंक यानि कि 4.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,342.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 7 April 2025 12:05 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
सोमवार को भारतीय रुपया में 51 पैसे की गिरावट देखी गई है और यह 85.74 प्रति डॉलर पर खुला।
- 7 April 2025 12:00 PM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज गुड़गांव में पेट्रोल 21 पैसे कम होकर 94.96 रुपए और डीजल 20 पैसे घटकर 87.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे कम होकर 94.58 रुपए और डीजल 13 पैसे घटकर 87.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल 62 पैसे महंगा होकर 101.55 रुपए और डीजल 60 पैसे बढ़कर 93.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 7 April 2025 12:00 PM IST
नशे में धुत निर्माता सिद्धांत दास ने भीड़ भरे बाजार में घुसाई कार, कई लोगों को रौंदा
रविवार की सुबह कोलकाता के भीड़ भरे बाजार में नशे में धुत एक फिल्म और टेलीविजन निर्देशक सिद्धांत दास ने अपनी कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
- 7 April 2025 11:56 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को 75 दिन बाकी, ओडिशा में खास आयोजन के साथ काउंट डाउन शुरू
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देश दुनिया में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ 7 अप्रैल को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया। यहां योग महोत्सव-2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद संबित पात्रा ने कहा, " ओडिशा से आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 75 दिन की काउंट डाउन शुरू हुई है।"
- 7 April 2025 11:48 AM IST
राहुल गांधी के ऊपर फूलों की बारिश
राहुल गांधी के साथ हजारों कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक चल रहे हैं। समर्थक राहुल गांधी के ऊपर फूलों की बारिश कर रहे हैं। राहुल गांधी लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं। उनके साथ कन्हैया कुमार भी मौजूद हैं।
- 7 April 2025 11:31 AM IST
वक्फ बिल
JK विधानसभा में वक्फ बिल पर प्रस्ताव खारिज होने से महबूबा मुफ्ती नाराज
- 7 April 2025 11:25 AM IST
राहुल गांधी का बिहार दौरा, कांग्रेस नेता बोले- ‘इस बार राज्य में बदलेगी सरकार’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह लगातार राज्य का दौरा करेंगे।
Created On :   7 April 2025 8:00 AM IST