Breaking News: आज की बड़ी खबरें 4 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 4 April 2025 5:48 PM IST
डीसी के कुलदीप यादव ने कहा, 'सभी प्रारूपों में लंबाई मेरे लिए मुख्य फोकस है'
दिल्ली कैपिटल्स के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने से पहले, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उनका मुख्य ध्यान अपनी लंबाई को सही रखना है।
- 4 April 2025 5:33 PM IST
वक्फ बिल के विरोध में JDU नेता तबरेज हसन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है
वक्फ बिल के विरोध में JDU नेता तबरेज हसन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
- 4 April 2025 5:16 PM IST
ओवैसी ने संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
- 4 April 2025 5:15 PM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज हम इस बात को कह सकते हैं कि शिक्षा में किया जाने वाला निवेश और खर्च कभी व्यर्थ नहीं जा सकता है। वह सदैव आपके जीवन में कुछ न कुछ अच्छा करके दिखाएगा। पिछले 10 वर्ष में आपने बदलते हुए भारत को देखा है। आज हमें एक नए भारत के दर्शन हो रहे हैं। आज यह एक भारत और श्रेष्ठ भारत है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृ्त्व में हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है।"
- 4 April 2025 4:37 PM IST
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर बयान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर कहा, "अब यहां अनेक काम हो सकेंगे। हम जनहित के कामों को आगे बढ़ाएंगे। वे सभी जमीने सरकार के पास आएंगी। इसमें अनेक योजनाएं होंगी और विकास के कई काम आगे बढ़ेंगे। विपक्ष हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में नवाचार हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। तानाशाही उस समय होती थी जब देश में तुष्टीकरण होता था और आपातकाल घोषित होता था।"
- 4 April 2025 4:17 PM IST
योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ ज्ञानस्थली का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ ज्ञानस्थली का उद्घाटन किया।
- 4 April 2025 4:02 PM IST
अब वक्फ संपत्तियों का कुशल प्रबंधन होगा- मोहन यादव
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया। इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इससे संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।
- 4 April 2025 3:54 PM IST
हरियाणा झज्जर में दक्षिण कोरियाई कंपनी बोडिटेक मेड का शुभारंभ
दक्षिण कोरिया की अग्रणी इनविट्रो डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन्स और मेडिकल डिवाइस निर्माण कंपनी बोडिटेक मेड ने झज्जर में अपनी नई विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दक्षिण कोरिया के एंबेसडर ली सेओंग-हो और बोडिटेक मेड इंक के अध्यक्ष एवं सीईओ डॉ. यूई यूल चोई ने रिबन काटकर फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
- 4 April 2025 3:49 PM IST
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की वक्फ (संशोधन) विधेयक पर प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर कहा कि आज उन लोगों के घरों में जाकर उनकी खुशी देखिए जिनकी जमीनों पर वक्फ ने गलत ढ़ंग से कब्जा किया था। वे सभी धर्मों के लोग हैं और क्या कांग्रेस कभी इन लोगों का दर्द समझ सकती है? कांग्रेस तुष्टीकरण में अंधी हो चुकी है। वक्फ बिल का पास होना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए एक राहत की बात है।
- 4 April 2025 3:43 PM IST
हिंगोली-नांदेड़ सीमा पर हादसे में 8 महिलाओं की मौत, सीएम फडणवीस ने की आर्थिक मदद की घोषणा
महाराष्ट्र के हिंगोली और नांदेड़ जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। आलेगांव शिवरा गांव के पास मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली कुएं में गिर गई। इस हादसे में 8 महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, बचाव कार्य में तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 8 शवों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
Created On :   4 April 2025 8:00 AM IST