Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 31 Jan 2025 6:03 PM IST
नायब सिंह सैनी वजीराबाद के यमुना घाट पर पहुंचे
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वजीराबाद के यमुना घाट पर कहा, "अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अनर्गल प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने यहीं यमुना माता की कसम खाई थी कि मैं आपको स्वच्छ करूंगा। उन्होंने यमुना नदी को स्वच्छ करने के बजाय और गंदा करने का काम किया है। अरविंद केजरीवाल आपको दिल्ली और हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए।"
- 31 Jan 2025 5:41 PM IST
AAP को करारा झटका, एक दिन में पार्टी के पांच विधायकों ने छोड़ी पार्टी
दिल्ली चुनाव से पहले AAP को करारा झटका लगा है। एक ही दिन में पार्टी के पांच विधायकों ने पार्टी छोड़ी है।
- 31 Jan 2025 5:02 PM IST
सोनिया गांधी के पूयर लेडी वाले बयान पर बोला राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी किया गया बयान, कहा है कि, "राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से इस शीर्ष पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।"
- 31 Jan 2025 4:46 PM IST
आपदा वालों को बिल्कुल शर्म नहीं आती- पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा है कि बीजेपी सरकार बनी तो यमुना साफ होगी। आपदा वालों को बिल्कुल शर्म नहीं आती है।
- 31 Jan 2025 4:28 PM IST
वाशिंगटन डीसी में बुधवार को विमान हादसे पर ट्रंप का बयान आया सामने
वाशिंगटन डीसी में बुधवार को हुए भीषण विमान हादसे के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दुर्घटना स्थल पर जाने को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया है।
- 31 Jan 2025 4:00 PM IST
कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर
गाजीपुर में कुसमी कला के पास कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी है।
- 31 Jan 2025 3:53 PM IST
भारतीय रुपया 86.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ
भारतीय रुपया शुक्रवार को 86.61 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 86.62 पर बंद हुआ था।
- 31 Jan 2025 3:47 PM IST
बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 740 अंक उछला
देश का शेयर बाजार आज (31 जनवरी 2025, शुक्रवार) दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 740.76 अंक यानि कि 0.97 प्रतिशत बढ़कर 77,500.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 258.90 अंक यानि कि 1.11 प्रतिशत बढ़कर 23,508.40 के स्तर पर बंद हुआ।
- 31 Jan 2025 3:34 PM IST
जेपी नड्डा ने किया सोनिया गांधी के बयान का विरोध
बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने प्रसिडेंट मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी का विरोध किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।
- 31 Jan 2025 3:27 PM IST
Shahdol News: शहडोल संभाग के 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे प्रयागराज
प्रयागराज में मौनी अमावास्या स्नान के लिए शहडोल संभाग के तीनों जिले (शहडोल, उमरिया, अनूपपुर) से 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। प्रयागराज में मंगलवार रात मची भगदड़ में संभाग से किसी भी श्रद्धालु के हताहत होने की जानकारी बुधवार शाम तक नहीं आई। हालांकि बुधवार सुबह जैसे की प्रयागराज में भगदड़ की सूचना आई तो अंचल के वे लोग परेशान हो गए, जिनके परिजन मौनी अमावास्या स्नान के लिए महाकुंभ गए हैं।
Created On :   31 Jan 2025 8:29 AM IST