Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 30 Jan 2025 1:20 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 30-जनवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 29 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 30 Jan 2025 1:19 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 30-जनवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 29 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 30 Jan 2025 1:17 PM IST
महाकुंभ में भगदड़ के बाद तीर्थयात्रियों को महाकुंभ जाने से रोका
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चाकघाट में संगम में स्नान के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों के वाहनों को रोक दिया गया है। इस पर कई तीर्थयात्रियों ने आपत्ति भी जताई।
- 30 Jan 2025 1:01 PM IST
महाकुंभ हादसे की जांच शुरू
प्रयागराज में आयोजित किए गए महाकुंभ में जांच के लिए न्यायिक आयोग ने काम शुरू कर दिया है।
- 30 Jan 2025 12:57 PM IST
सेंसेक्स में 211 अंकों की बढ़त निफ्टी 23250 के पार
देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (30 जनवरी 2025, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 211.40 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 76,744.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 91.55 अंक यानि कि 0.40 प्रतिशत बढ़कर 23,254.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 30 Jan 2025 12:50 PM IST
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने दर्ज की जीत
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी प्रेमलता को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की हार हुई है और भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला की जीत हुई है।
- 30 Jan 2025 12:45 PM IST
फैक्ट्री हादसे में 50 से ज्यादा घायल
पन्ना की सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे में अब तक 50 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। यहां निर्माणाधीन स्लैब गिरने से हादसा हुआ है।
- 30 Jan 2025 12:38 PM IST
महाकुंभ भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हुई भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। इसकी जल्द सुनवाई की मांग की गई है।
- 30 Jan 2025 12:30 PM IST
5 फरवरी को दिल्ली के सभी बाजार रहेंगे बंद
दिल्ली में विधानसभा के चुनाव को लेकर 5 फरवरी को सभी 700 बाजार बंद रहेंगे।
- 30 Jan 2025 12:25 PM IST
संभल हिंसा जांच आयोग फिर पहुंचा शहर
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में हुई हिंसा की जांच हो रही है। इसके लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गुरुवार को एक बार फिर शहर पहुंचा है।
Created On :   30 Jan 2025 8:00 AM IST