Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 April 2025 9:22 PM IST

    IPL 2025 - RCB के सामने 163 रनों का टारगेट

    आईपीएल 2025 में आज यानी रविवार को डबल हेडर मैचों का आयोजन किया गया था। दिन के दूसरे और टूर्नामेंट के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 163 रनों का टारगटे खड़ा किया है।

  • 27 April 2025 8:59 PM IST

    IPL 2025 - LSG को लगा तगड़ा झटका

    आईपीएल 2025 के 46वें मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आउट हो गए। इस दौरान राहुल अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का शिकार हो गए। राहुल काफी अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने टीम के लिए 39 गेंदों में 41 रन बनाए थे। 

  • 27 April 2025 8:23 PM IST

    IPL 2025 - खत्म हुआ 10 ओवरों का खेल

    आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मैच की पहली पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेटों के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। 

  • 27 April 2025 8:04 PM IST

    IPL 2025 - खत्म हुआ DC के पारी का पॉवर प्ले

    आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इन 6 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेटों के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका चौथे ओवर में अभिषेक पोरेल के विकेट के तौर पर लगा था। वहीं, टीम को दूसरा झटका पांचवें ओवर में करुण नायर के विकेट के तौर पर लगा था। 

  • 27 April 2025 7:46 PM IST

    IPL 2025 - DC ने की दमदार शुरुआत

    आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपने होमग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने काफी शानदार शुरुआत की है। टीम ने 3 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। 

  • 27 April 2025 7:26 PM IST

    दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

    दिल्ली कैपिटल्स

    फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

  • 27 April 2025 7:25 PM IST

    IPL 2025 - MI ने 54 रनों से अपने नाम किया मुकाबला

    आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने थे। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 54 रनों से जीत हासिल की। मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की टीम ने सलामी बल्लेबाज रायन रिकल्टन और दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत लखनऊ के सामने 216 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 161 रनों पर ढ़ेरप हो गई। मुंबई की जीत में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़ा योगदान दिया। 

  • 27 April 2025 7:05 PM IST

    IPL 2025 - RCB ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी

    आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब घरेलू टीम अपने होमग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरेंगी।

  • 27 April 2025 6:33 PM IST

    IPL 2025 - LSG की पारी में समाप्त हुआ 10 ओवरों का खेल

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के दिए 216 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 ओवर बल्लेबाजी कर ली है। इन 10 ओवरों में टीम ने 3 विकेटों के नुकसान पर 103 रन जोड़ लिए हैं। अब उन्हें अगले 10 ओवरों में जीत के लिए 113 रनों की जरूरत है। 

  • 27 April 2025 6:11 PM IST

    IPL 2025 - खत्म हुआ LSG के पारी का पॉवर प्ले

    आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुंबई इंडियंस के दिए 216 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। लखनऊ की पारी में पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर एडेन मार्कराम के विकेट के तौर पर लगा था। 

Created On :   27 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story