Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Jan 2025 11:50 AM IST
बिहार के पत्रकार भीम सिंह भावेश को पद्मश्री पुरस्कार, सामाजिक उत्थान के लिए किया काम
बिहार के पत्रकार भीम सिंह भावेश ने अपने सामाजिक कार्यों से बिहार का मान बढ़ा दिया है। आरा के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी डॉ.भीम सिंह भावेश को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा कर दी गई है।
- 26 Jan 2025 11:45 AM IST
महाकुंभ 2025 पांच जन औषधि केंद्र तीर्थयात्रियों को उपलब्ध करा रहे सस्ती दवाएं
महाकुंभ 2025 में तीर्थयात्रियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए महाकुंभ नगर में पांच जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं।
- 26 Jan 2025 11:40 AM IST
बिहार पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने फहराया तिरंगा, सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद
देशभर में रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया है, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
- 26 Jan 2025 11:35 AM IST
तमिलनाडु मवेशियों को ले जा रही एक लॉरी और ट्रक के बीच टक्कर, चार की गई जान
तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बरगुर के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां एक ट्रक और मवेशियों को ले जा रही एक लॉरी में टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
- 26 Jan 2025 11:30 AM IST
गुजरात की झांकी
कर्तव्य पथ पर निकली गुजरात की झांकी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने लगाए चार चांद
- 26 Jan 2025 11:25 AM IST
The Delhi Files Teaser
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' का टीजर रिलीज।
- 26 Jan 2025 11:09 AM IST
ब्रह्मोस, राफेल, सुखोई और पराक्रमी पिनाका... परेड में दिखा भारतीय सेना का शौर्य
परेड में छह राफेल विमानों को वज्रांग फॉरमेशन में शामिल किया गया है। वहीं, त्रिशूल फॉरमेशन में तीन सू-30 विमान विक फॉरमेशन में उड़ान भरते हैं। विजय फॉरमेशन में एक रफाल 900 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए 300 मीटर की ऊंचाई पर कर्तव्य पथ के वॉटर चैनल पर जाते हैं।
- 26 Jan 2025 11:08 AM IST
फिल्म स्काई फोर्स कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' पर गणतंत्र दिवस के मौके पर बरसे खूब नोट, बनी 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म
- 26 Jan 2025 11:02 AM IST
रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में दी फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई
Created On :   26 Jan 2025 8:00 AM IST