Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Jan 2025 10:24 PM IST
यह परिवर्तन का चुनाव- भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा
करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा, "यह परिवर्तन का चुनाव है। दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। 8 फरवरी 2025 को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। तिहाड़ जेल के बाहर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है कि फिर आएंगे केजरीवाल। उनकी(अरविंद केजरीवाल) विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।"
- 26 Jan 2025 10:08 PM IST
केजरीवाल के कुशासन का अंत 8 तारीख को हो जाएगा- अमित शाह
केंद्रीय अमित शाह ने कहा- "केजरीवाल के कुशासन का अंत 8 तारीख को हो जाएगा।" केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नरेला, दिल्ली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
- 26 Jan 2025 9:54 PM IST
पप्पू यादव ने पटपड़गंज सीट पर कांग्रेस के लिए किया प्रचार
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पटपड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल चौधरी के समर्थन में कहा, "अनिल चौधरी घर-घर के सेवक हैं। पांचों साल इनका जीवन केवल आम लोगों के लिए है। ये दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ हैं। इन्होंने कांग्रेस के विचार मज़बूती से दिल्ली के लोगों तक पहुंचाए हैं। भाजपा को देश और देश के 140 करोड़ लोगों से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी संविधान के पक्ष में खड़े हैं क्योंकि संविधान प्रत्येक व्यक्ति के न्याय की बात करता है।"
- 26 Jan 2025 9:41 PM IST
हिमंत बिस्वा सरमा ने हस्तियों से बातचीत की
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटन बाजार नामघर में पूजा-अर्चना की और डिब्रूगढ़ की प्रतिष्ठित हस्तियों से बातचीत की।
- 26 Jan 2025 9:10 PM IST
अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट का आयोजन, बीएसएफ के डीजी ने बताई शौर्य गाथा
देश भर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पर्यटकों ने पहुंचकर बीटिंग रिट्रीट का आनंद लिया। करीब 40 हजार पर्यटक गैलरी में बैठकर इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बने।
- 26 Jan 2025 9:01 PM IST
सोमवार को जारी होगा AAP का मैनिफेस्टो
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को आम आदमी पार्टी का मैनिफेस्टो जारी कर सकते हैं।
- 26 Jan 2025 8:46 PM IST
चीन में पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा की उत्पादन क्षमता 1.4 अरब किलोवाट से अधिक
चीनी समाचार पीपुल्स डेली की 25 जनवरी को प्रकाशित खबर के अनुसार, चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि साल 2024 के अंत तक, चीन की संचयी स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 3.35 अरब किलोवाट थी, जो साल 2023 की तुलना में 14.6 प्रतिशत अधिक है। इसमें सौर ऊर्जा उत्पादन की स्थापित क्षमता लगभग 89 करोड़ किलोवाट थी, जो साल-दर-साल 45.2 प्रतिशत की वृद्धि है। पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता लगभग 52 करोड़ किलोवाट थी, जो साल-दर-साल 18 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
- 26 Jan 2025 8:35 PM IST
सफलतापूर्वक पहली यात्रा कर जर्मनी पहुंची 'चाइना-यूरोप एक्सप्रेस'
"चाइना-यूरोप एक्सप्रेस" सीईएक्स जहाज का स्वागत समारोह 24 जनवरी को उत्तरी जर्मनी के विल्हेल्म्सहेवन लॉजिस्टिक्स पार्क में आयोजित किया गया, जो चीन के यांग्त्जी नदी डेल्टा और जर्मनी के एकमात्र गहरे पानी वाले बंदरगाह को जोड़ने वाले सीईएक्स के सीधे मार्ग की पहली यात्रा के सफल समापन का प्रतीक है। इस समारोह में हैम्बर्ग में चीनी महावाणिज्यदूत त्सोंग वू, जर्मनी के लोअर सेक्सोनी के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के राज्य सचिव फ्रैंक डूज और विल्हेल्म्सहेवन के मेयर कार्स्टन फीस्ट समेत चीन और जर्मनी के सभी क्षेत्रों के 260 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
- 26 Jan 2025 8:16 PM IST
CM नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं
बिहार के CM नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है। जिसके चलते पूर्णिया में होने वाली सोमवार की प्रगति यात्रा स्थगित कर दिया गया है।
- 26 Jan 2025 7:59 PM IST
गुजरात के साबरकांठा में कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के दो गुट आपस में भिड़े
गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यालय में जबरदस्त मारपीट हो गई। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। एक समूह ने बड़ी भीड़ के रूप में हमला किया और देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने भिड़ गए।
Created On :   26 Jan 2025 8:00 AM IST