Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Jan 2025 1:02 AM IST
गणतंत्र दिवस पर असम राइफल्स ने मिजोरम में फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 20वीं असम राइफल्स की लुंगलेई बटालियन ने रविवार को दक्षिण मिजोरम में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि तिरंगा समुद्र तल से 3,908 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
- 27 Jan 2025 12:44 AM IST
नेताजी की मृत्यु पर पोस्ट के लिए राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक विवादित पोस्ट किए जाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की कराई गई है। यह एफआईआर दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है। इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर शिकायत की गई है।
- 27 Jan 2025 12:32 AM IST
मोहम्मद हसन अखुंद ने ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की
काबुल तालिबान सरकार के प्रमुख मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद ने ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की।
- 27 Jan 2025 12:10 AM IST
8 फरवरी को दिल्ली 'आप-दा' मुक्त हो जाएगी- अमित शाह
नरेला में अमित शाह ने चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली 'आप-दा' मुक्त हो जाएगी।
- 26 Jan 2025 11:55 PM IST
इस बार AAP-दा साफ- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों पर कहा, "भाजपा की लहर पूरी दिल्ली में है। इस बार आप का दावा साफ है। ये वे लोग हैं जो कहते कुछ थे और करते कुछ और हैं। इन AAP-दा वालों की सोच महिला विरोधी है। इस बार जनता AAP को हराएगी। दिल्ली में भाजपा 2/3 बहुमत से जीतेगी और चारों ओर दिल्ली का विकास होगा। विकसित दिल्ली विकसित भारत बनाने के काम आएगी।"
- 26 Jan 2025 11:39 PM IST
इंग्लैंड की क्रिकट टीम राजकोट के होटल पहुंची
गुजरात के राजकोट में भारत और इंग्लैंड की क्रिकट टीम राजकोट के होटल पहुंची। जहां उनका स्वागत किया गया।
- 26 Jan 2025 11:28 PM IST
विधायक उमेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज
उत्तराखंड के रुड़की में प्रणव चैम्पियन की पत्नी देवरानी ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
- 26 Jan 2025 11:11 PM IST
मध्य प्रदेश में जबलपुर के कठौंदा पटाखा बाजार में लगी आग
मध्य प्रदेश में जबलपुर के कठौंदा पटाखा बाजार में रविवार शाम को आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक दुकान में रखी पटाखा में अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में 4 दुकान आ गए। काफी भयावह था। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके चलते तुरंत आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन 4 दुकानों पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
- 26 Jan 2025 10:53 PM IST
हैदराबाद के हुसैन सागर झील में एक नाव में आग लग गई
तेलंगाना के हैदराबाद के हुसैन सागर झील में एक नाव में आग लग गई।
- 26 Jan 2025 10:41 PM IST
हॉकी इंडिया लीग पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया
हॉकी इंडिया लीग पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आप देख रहे हैं कि रांची में खेलों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। आज हॉकी इंडिया लीग का समापन हुआ है, जो कि 12-14 दिनों तक चला। दुनिया की बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी यहां खेलने आईं और उन्होंने अपने खेल को और भी रोमांचक बना दिया। मैंने पहले भी कहा है कि सरकार इस बार खेलों को लेकर बहुत गंभीर है ये हमारे युवाओं के लिए नई ऊर्जा भरेगा। इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले सभी समूह को मेरी तरफ से बधाई।"
Created On :   26 Jan 2025 8:00 AM IST