Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Jan 2025 1:56 PM IST
राजस्व पाने, व्यय गुणवत्ता और ऋण सूचकांक में बंगाल का खराब प्रदर्शन
नीति आयोग की तरफ से जारी 'राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक- 2025' ने राजस्व जुटाने, व्यय गुणवत्ता और ऋण सूचकांक में पश्चिम बंगाल के खराब प्रदर्शन का खुलासा किया है।
- 25 Jan 2025 1:55 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 25-जनवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 22 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 25 Jan 2025 1:54 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 25-जनवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 22 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 25 Jan 2025 1:29 PM IST
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मियों के साथ मनाया जन्मदिन
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज 55 साल के हो गए हैं। अपना जन्मदिन उन्होंने सफाईकर्मियों संग मनाया। सबके साथ बैठकर नाश्ता किया। वहीं उनकी पत्नी ने पंचकुला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
- 25 Jan 2025 1:22 PM IST
सुबियांतो का राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत, भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक स्वागत किया।
- 25 Jan 2025 1:21 PM IST
यूपी के शाहजहांपुर में कार-ट्रक का एक्सीडेंट, चार की मौत
यूपी के शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज क्षेत्र में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार छह में से चार युवकों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
- 25 Jan 2025 1:09 PM IST
2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश क्वालिफाई करने में चूका
शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट से हार के बाद बांग्लादेश 2025 महिला वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने से चूक गया।
- 25 Jan 2025 1:02 PM IST
षटतिला एकादशी आज
माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी आज है, इसे षटतिला एकादशी कहा गया है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान श्रीहरि यानि कि विष्णु जी की विधि विधान से पूजा करते हैं। इस दिन काली गाय की पूजा करना भी शुभ माना गया है।
- 25 Jan 2025 12:55 PM IST
प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना नदी में डुबा दिया। इस पर लिखा था- मैं यमुना साफ नहीं कर पाया, माफ करना।
- 25 Jan 2025 12:50 PM IST
श्रीहरिकोटा से 100वीं लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
इसरो 29 जनवरी 2025 को 06:23 बजे GSLV-F15 रॉकेट से NVS-02 मिशन लॉन्च करने जा रहा है। श्रीहरिकोटा से यह 100वीं लॉन्चिंग है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
Created On :   25 Jan 2025 8:00 AM IST