Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Jan 2025 12:46 PM IST
सीएम नायब सिंह सैनी ने मनाया अपना जन्मदिन
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपना जन्मदिन सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया।
- 25 Jan 2025 12:41 PM IST
मुजफ्फरनगर पुलिस की गो हत्यारों से हुई मुठभेड़
खालापार थाना पुलिस की गोहत्यारों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन गो हत्यारे पैर में गोली लगी है।
- 25 Jan 2025 12:36 PM IST
गोरेगांव के एक गोडाउन में लगी भीषण आग
मुंबई के गोरेगांव में स्थित एक गोडाउन में आग की खबर है। भीषण आग की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है।
- 25 Jan 2025 12:31 PM IST
मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा
मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल गई है। उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा।
- 25 Jan 2025 12:24 PM IST
गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का एलान
पुलिस अग्निशमन होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 942 कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों के वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
- 25 Jan 2025 12:19 PM IST
कठुआ जिले में आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी
ने सेना के कैंप को बनाया निशाना, कठुआ में अलर्ट; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
- 25 Jan 2025 12:08 PM IST
YSRCP नेता वी विजयसाई रेड्डी ने दिया इस्तीफा
वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वी. विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
- 25 Jan 2025 12:00 PM IST
मेंढर में उप जिला अस्पताल में लगी आग, लाखों का नुकसान
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर में सब डिवीजन में स्थित उप जिला अस्पताल के एक पुराने कॉम्प्लेक्स में शनिवार को आग लग गई। दो कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए।
- 25 Jan 2025 11:55 AM IST
उत्तराखंड निकाय चुनाव
रुद्रप्रयाग नागर पालिका में BJP और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर
- 25 Jan 2025 11:50 AM IST
भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा का तंज, बोले 'दिल्ली में कांग्रेस पार्टी बीमार'
दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के सत्ता में आने का दावा किया। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बीमारी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी कांग्रेस पार्टी ही बीमार है।
Created On :   25 Jan 2025 8:00 AM IST