Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Jan 2025 3:32 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से तीसरा संकल्प पत्र जारी किया है।
- 25 Jan 2025 3:29 PM IST
भंडारा के गांव में युवक को 500 मीटर तक घसीटता ले गया बाघ
बाघ ने युवक पर हमला कर दिया और शव को करीब 500 मीटर तक घसीटकर ले गया। घटना माटोरा परिसर में 24 जनवरी को सुबह के दौरान सामने आयी। मृतक का नाम माटोरा निवासी राजू ताराचंद सेलोकर (35) है।
- 25 Jan 2025 3:20 PM IST
महाकुंभ संन्यास लेने के दौरान ममता कुलकर्णी की आंखें हुईं नम
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संन्यास ले चुकी हैं। ममता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें संन्यास लेने के लिए किए जा रहे अनुष्ठान के दौरान अभिनेत्री भावुक होती नजर आईं।
- 25 Jan 2025 3:02 PM IST
भ्रामक ऐड के लिए विजन आईएएस पर तीन लाख रुपए का दिया जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने शनिवार को यूपीएससी सीएसई 2020 के परिणाम के बारे में भ्रामक दावों का विज्ञापन करने के लिए विजन आईएएस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
- 25 Jan 2025 2:55 PM IST
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया दावा दिल्ली में बनेगी डबल इंजन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की।
- 25 Jan 2025 2:32 PM IST
IIT बाबा और हर्षा रिछारिया पर निशाना
IIT बाबा पर करौली सरकार का निशाना... बोले- ऐसे लोगों को कुंभ से बाहर कर देना चाहिए, हर्षा रिछारिया पर भी साधा निशाना
- 25 Jan 2025 2:25 PM IST
पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे का बेटा गिरफ्तार
श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संपत्ति खरीद में भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
- 25 Jan 2025 2:10 PM IST
अब विदेशी भक्त भी दे पाएंगे दान, बांके बिहारी मंदिर को मिला FCRA लाइसेंस
केंद्र सरकार ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को FCRA लाइसेंस दे दिया है। यानी अब विदेशी भक्त मंदिर में खुलकर दान दे सकेंगे।
Created On :   25 Jan 2025 8:00 AM IST