Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Jan 2025 4:45 PM IST
Shahdol News: अमलाई से गायब ट्रक शहडोल में मिला, ट्रक चोरी कर कबाड़ी को बेचा
जिले में कबाड़ और रेत का अवैध कारोबार बेधडक़ तरीके से संचालित हो रहा है। पुलिसिया कार्रवाई से बेखौफ कबाडिय़ों के बुलंद हौसले का ताजा मामला अमलाई थाना क्षेत्र में सामने आया, जिसमें दिन दहाड़े ट्रक की चोरी कर टुकड़ों में कटवा कर बेचने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। वहीं सिंहपुर थाना क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है।
- 25 Jan 2025 4:45 PM IST
Shahdol News: गणतंत्र समारोह में विशेष अतिथि होंगी जिले की 6 आशाएं
देश की राजधानी में 26 जनवरी को आयोजित हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह में जिले की 6 आशा कार्यकत्र्ताएं बतौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। केंद्र सरकार की विविध योजनाओं में उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्य स्तर से उनका चयन किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इन्हें बतौर अतिथि के रूप में न केवल आमंत्रित किया गया है, बल्कि उनके आने-जाने, ठहरने की व्यवस्था की गई है।
- 25 Jan 2025 4:29 PM IST
जम्मू-कश्मीर ने एक दशक बाद मुंबई को पांच विकेट से हराया
जम्मू-कश्मीर (जेएंडके) ने बीकेसी स्थित शरद पवार क्रिकेट अकादमी में 41 बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई को शनिवार को पांच विकेट से हरा दिया। यह रणजी ट्रॉफी में मुंबई में जेएंडके की दूसरी जीत थी, जिसने 2014-15 की अपनी उपलब्धि को दोहराया, जब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 237 रनों का पीछा करते हुए चार विकेट से जीत के साथ घरेलू दिग्गजों को हराया था।
- 25 Jan 2025 4:19 PM IST
केंद्र ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल पर कसी नकेल
सरकार ने बताया है कि भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने वाली अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉलों की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित प्रणाली ने ऐसी कॉलों को प्रतिदिन लगभग 4 लाख तक कम कर दिया है।
- 25 Jan 2025 4:00 PM IST
साइबर, समुद्री सुरक्षा और कट्टरपंथ से मुक्ति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और इंडोनेशिया पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने शनिवार को राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक के दौरान कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल बुनियादी ढांचे और रक्षा सहयोग जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।
- 25 Jan 2025 3:55 PM IST
सैफ अली अटैक पुलिस को हमले के समय आरोपी शहजाद के साथ अन्य साथी के भी शामिल होने का शक
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। बांद्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शहजाद के साथ हमले में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
- 25 Jan 2025 3:50 PM IST
15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं 'हमारे लोकतंत्र का ये एक महत्वपूर्ण उत्सव'
देश आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों को सकुशल संपन्न कराने वाले कुछ चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में देशवासियों को लोकतंत्र के इस अहम दिवस की शुभकामनाएं दीं।
- 25 Jan 2025 3:45 PM IST
मजबूत मैक्रो फंडामेंटल्स के सहारे बेहतर स्थान पर है भारत रिपोर्ट
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत मजबूत मैक्रो फंडामेंटल्स के सहारे वैश्विक स्तर पर बेहतर स्थान बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को राजकोषीय विवेक पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और राजकोषीय को मजबूत बनाए रखने के मार्ग पर चलना चाहिए।
- 25 Jan 2025 3:40 PM IST
रोहित आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान चुने गए
रोहित शर्मा को आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चुना गया है, जबकि हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह भी अपने कप्तान के साथ स्टार खिलाड़ियों से सजी इस टीम में शामिल हैं।
- 25 Jan 2025 3:35 PM IST
पश्चिम बंगाल अज्ञात हमलावरों ने टीएमसी नेता को गोली मारी, हालत गंभीर
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नोआखाली में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर हालत में टीएमसी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   25 Jan 2025 8:00 AM IST