Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Jan 2025 10:10 PM IST
तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक
इंग्लैंड के दिए 166 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अर्धशतक बना दिया है।
- 25 Jan 2025 9:58 PM IST
12वें ओवर में सुंदर ने की शानदार बैटिंग
इंग्लैंड के दिए 166 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर ने 12वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन बॉन्ड्रिग (6,4,4) मारी। जो कि, टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ।
- 25 Jan 2025 9:34 PM IST
भारत को लगा पांचवां झटका
जेमी ओवरटन ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
- 25 Jan 2025 9:19 PM IST
इंडिया गेट को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया
76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंडिया गेट को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया।
- 25 Jan 2025 8:58 PM IST
गोवा के कॉलेज के छात्रों के लिए यूनिफॉर्म पहनना जरूरी- शिक्षा विभाग ने जारी किया फरमान
गोवा के कॉलेज के छात्रों के लिए यूनिफॉर्म पहनना जरूरी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने फरमान जारी किया है।
- 25 Jan 2025 8:45 PM IST
दूसरी पारी की हुई शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने भारत के सामने 166 रनों का टारगेट सेट किया है। अब दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने की है।
- 25 Jan 2025 8:30 PM IST
जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने पिछले 27 सालों में भाजपा को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया। इसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होगी। भाजपा 5 साल सत्ता में रही, फिर कांग्रेस 15 साल और अब AAP 10 साल से सत्ता में है। जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है। इसलिए चाहे वे (भाजपा) कितने भी 'जुमला पत्र' लेकर आएं, जनता ने अपना मन बना लिया है।"
- 25 Jan 2025 8:13 PM IST
इंग्लैंड को एक के बाद एक लग रहे झटके
इंग्लिश गेंदबाज ब्रायडन कार्स 31 रन बनाकर रन आउट हुए।
- 25 Jan 2025 8:12 PM IST
इंग्लैंड को लगा सातवां झटका
चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने जेमी ओवरटन को 5 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर टीम को सातवां विकेट दिलाया।
Created On :   25 Jan 2025 8:00 AM IST