Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Jan 2025 1:00 AM IST
आज से दिल्ली में चुनाव प्रचार कर सकती हैं प्रियंका गांधी
आज से प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकती हैं।
- 26 Jan 2025 12:48 AM IST
यूपी के आईपीएस निपुण अग्रवाल को मिला गैलेंट्री मेडल
देश के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्य पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस और फायर डिपार्टमेंट में अलग-अलग पदों पर तैनात अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए गैलेंट्री मेडल देने का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार 25 जनवरी को जारी अधिसूचना के मुताबिक, यूपी पुलिस के कुल 17 जवानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
- 26 Jan 2025 12:35 AM IST
छत्तीसगढ़ के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी को पद्मश्री सम्मान
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। पद्मश्री पुरस्कारों की सूची में छत्तीसगढ़ से जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
- 26 Jan 2025 12:19 AM IST
तिलक ने रचा इतिहास
तिलक ने जीत के साथ टी-20 इंटरनेशनल में आखिरी बार आउट होने के बाद बिना आउट हुए 318 रन बना लिए हैं। जो कि इस मामले में सार्वधिक है। ये रिकॉर्ड इससे पहले न्यूजीलैंड के मार्क चैंपमैन के नाम दर्ज था। उन्होंने 2 डिस्मिसल के बीच 271 रन बनाए थे, इसके बाद वह आउट हो गए थे। वहीं, सूची के तीसरे स्थान पर एरॉन फिंच का नाम है जिन्होंने 2 डिस्मिसल के बीच 240 रन बनाए हैं।
- 26 Jan 2025 12:03 AM IST
FRS नियंत्रण केंद्र के माध्यम से सरोजिनी नगर मार्केट की निगरानी
पुलिस यहां FRS (फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम) नियंत्रण केंद्र के माध्यम से सरोजिनी नगर मार्केट में सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रही है।
- 25 Jan 2025 11:18 PM IST
26 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में 9 बजे राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल 26 जनवरी को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था का सख्त इंतजाम किया गया है। इस बार गांधी मैदान में 20 टुकड़ियां भाग ले रही हैं। 15 विभागों की झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है।
- 25 Jan 2025 10:57 PM IST
76वां गणतंत्र दिवस: राजसी भीम गढ़ किला तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा
76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर के रियासी में राजसी भीम गढ़ किला तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा।
- 25 Jan 2025 10:33 PM IST
हार के माथे पर जीत का तिलक
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ टीम इंडिया को दूसरे-20 में जीत दिलाई। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
- 25 Jan 2025 10:22 PM IST
राष्टपति मूर्मू ने पद्म पुरस्कार के लिए 139 लोगों का किया ऐलान
देश के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार के लिए 139 के नाम की घोषणा की है। इसमें लोक गायिका शारदा सिन्हा, मलयालम लेखक और निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर और हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश उन 139 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Created On :   25 Jan 2025 8:00 AM IST