Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Feb 2025 4:30 PM IST
मुंबई
मंत्रालय के सुरक्षा जाल पर एक शख्स ने लगाई छलांग, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
- 25 Feb 2025 4:25 PM IST
मैं केकेआर की कप्तानी के लिए निश्चित रूप से तैयार हूं वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर को अगर मौका मिलता है, तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी करने के लिए 'निश्चित रूप से तैयार' हैं। हालांकि अय्यर (30) ने कभी भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में कप्तानी नहीं की है।
- 25 Feb 2025 4:20 PM IST
ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न में चाकू से हमला करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
मेलबर्न के उत्तरी इलाके में तीन युवक पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले में चार किशोरों को गिरफ्तार कर चुकी है।
- 25 Feb 2025 4:11 PM IST
सरस आजीविका मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का उद्देश्य
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने नोएडा के शिल्प हाट में सरस आजीविका मेला का उद्घाटन किया। इस मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को बढ़ावा देना है।
- 25 Feb 2025 4:00 PM IST
क्या 7 अक्टूबर हमले का हमास को है 'अफसोस' ? फिलिस्तीनी ग्रुप के अधिकारी का बड़ा बयान
हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अगर उन्हें पता होता कि 7 अक्टूबर के हमलों के कारण गाजा में इतना विनाश होने वाला है, तो वह कभी भी इसके लिए सहमत नहीं होते। कतर स्थित हमास के विदेश संबंध कार्यालय के प्रमुख मूसा अबू मरजौक ने यह दावा किया।
- 25 Feb 2025 3:55 PM IST
'हम' का दलित समागम
पटना के गांधी मैदान में 'हम' का दलित समागम 28 फरवरी को, सीएम नीतीश करेंगे शिरकत संतोष सुमन
- 25 Feb 2025 3:52 PM IST
झारखंड बोर्ड पेपर लीक मामले में बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की 10वीं कक्षा की हिंदी और विज्ञान की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा इस मामले के आरोपियों को भाजपा से जोड़ने पर सरकार को भी घेरा।
- 25 Feb 2025 3:40 PM IST
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास में केंद्र सरकार करेगी हर संभव मदद मनोहर लाल
केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि मध्य प्रदेश में नियोजित शहरी विकास के लिए केंद्र सरकार प्रदेश को हरसंभव मदद करेगी।
Created On :   25 Feb 2025 8:00 AM IST