Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Feb 2025 7:15 PM IST
3 नाबालिग लड़कियों से रेप का आरोपी सूरत से अरेस्ट
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के विरार इलाके में तीन नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कमलेश कदम (45) के तौर पर हुई है, जो विरार में रहता है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की (13) ने विरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की शिकायत पर विरार पुलिस ने आरोपी कमलेश कदम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) 65(1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया।
- 25 Feb 2025 7:11 PM IST
CAG रिपोर्ट पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल का बयान
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आज CAG की रिपोर्ट विधानसभा में रखी गई। ये(AAP) वे लोग हैं जो पारदर्शिता की बात करते हुए सत्ता में आए थे। हमारी मांग है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जनता को इसका जवाब दें।
- 25 Feb 2025 7:03 PM IST
कनाडा के नए वीजा नियम अधिकारियों को मिले ज्यादा अधिकार
प्रवासन को रोकने के लिए कनाडा के नवीनतम कदमों का भारत सहित हजारों विदेशी छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसका उन लोगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा जो वर्क और रेजिडेंट परमिट के लिए आवेदन करते हैं। यह नए नियम फरवरी की शुरुआत से प्रभावी हो गए हैं और इनके तहत कनाडाई बॉर्डर अधिकारियों को [यदि वे ऐसा करना जरूरी समझें] - छात्रों, कामगारों और प्रवासियों के वीजा स्टेट्स में किसी भी समय बदलाव करने की शक्तियां मिल गई हैं।
- 25 Feb 2025 6:04 PM IST
Jabalpur News: दर्दनाक हादसा, भिड़ंत इतनी तेज थी कि सहम गए लोग
खितौला थाना क्षेत्र स्थित पहरेवा बायपास के पास सोमवार की सुबह जीप और बस की भिड़ंत की आवाज इतनी तेज थी कि समीप पहरेवा बस्ती में घरों में सो रहे लोग चौंक गए। कई लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। मौके पर पहुंचते ही वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई।
- 25 Feb 2025 6:03 PM IST
Jabalpur News: अव्यवस्था के बीच शुरू हुई 5वीं, 8वीं की परीक्षा
कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की परीक्षा में प्रथम दिवस सोमवार को भाषा हिंदी, अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में कुल 62272 बच्चों में से 59308 बच्चे अर्थात 95.24% बच्चों ने सहभागिता की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 63 जनशिक्षा केंद्रों के अंतर्गत बनाए गए 310 परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पेपर हुआ। मंगलवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का गणित का पेपर है।
- 25 Feb 2025 6:02 PM IST
Jabalpur News: हर विभाग के प्रमुख से पूछी सीएम हेल्पलाइन की प्रगति
टाइम लिमिट की बैठक सोमवार को कलेक्टर की बजाय सीईओ जिला पंचायत द्वारा ली गई। बैठक में सबसे पहले सभी विभाग प्रमुखों से सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान कई अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब दिए तो वहीं कई को ठीक से जानकारी नहीं थी।
- 25 Feb 2025 6:01 PM IST
Jabalpur News: जबलपुर के लिए करीब 20 हजार करोड़ के अन्य निवेश का भी करार
भोपाल में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट जबलपुर के लिए करीब 20 हजार करोड़ के निवेश के करार किए गए हैं। समिट में निवेशकों द्वारा मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक पार्क, टूरिज्म, रियल एस्टेट आदि सेक्टर में निवेश किया गया है। इसके जरिए करीब 20 हजार नए रोजगार भी सृजित होंगे।
- 25 Feb 2025 6:00 PM IST
Jabalpur News: हाई स्पीड कॉरिडोर, जबलपुर से जुड़ेंगे प्रयागराज,नागपुर और इंदौर
सड़कों पर वाहन और सरपट गति से दौड़ेंगे, पूरे प्रदेश में 1 लाख करोड़ से 4 हजार किलोमीटर की सड़कें आकार लेंगी। अभी जो रोड का इंफ्रास्ट्रक्चर है यह और डेवलप होगा और वाहन जिस गति से अभी चलते हैं उनकी रफ्तार में और तेजी आएगी। प्रयागराज को जबलपुर से जोड़ने के साथ ही भोपाल और नागपुर तक एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना तैयार की गई है।
- 25 Feb 2025 6:00 PM IST
Jabalpur News: सिर्फ खाद्यान्न की अनुमति, हो रही सीमेंट और आयरनओर की लोडिंग-अनलोडिंग
कछपुरा मालगोदाम से उड़ रही धूल से आसपास के आधा दर्जन से अधिक काॅलोनीवासी हलाकान हैं। इस समस्या का निराकरण करने रेल प्रशासन आगे नहीं आ रहा है। वहीं इस बात का खुलासा हुआ है कि यहां हो रही लोडिंग-अनलोडिंग मामले में कंसेंट आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।
- 25 Feb 2025 5:59 PM IST
Jabalpur News: जितने बेड का रजिस्ट्रेशन कराया भर्ती होने चाहिए बस उतने मरीज
निजी नर्सिंग होम्स या हाॅस्पिटल में देखा जा रहा है कि जितने बेड का पंजीयन कराया गया है उससे कहीं ज्यादा बिस्तर लगाकर मरीज हाॅस्पिटल में भर्ती िकए जा रहे हैं। कोविड काल के बाद डेंगू बुखार फैलने के वक्त हाॅस्पिटल में तय बिस्तर संख्या से ज्यादा मरीज भर्ती किए जाते हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अब पूरे जिले के हाॅस्पिटलों में पंजीकृत बिस्तरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
Created On :   25 Feb 2025 8:00 AM IST