Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Jan 2025 12:22 PM IST
सेंसेक्स में 324 अंकों की तेजी, निफ्टी 23300 के पार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (24 जनवरी 2025, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 324.84 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत बढ़कर 76,845.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 97.95 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत बढ़कर 23,303.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 24 Jan 2025 12:06 PM IST
ईंधन के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ
कच्चे तेल की कीमतों में बीते दिनों लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं अब इस में कुछ हद तक गिरावट देखी गई है। लेकिन, राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज (24 जनवरी 2025, बुधवार) सुबह भी के ताजा रेट अपडेट कर दिए गए, जिसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया।
- 24 Jan 2025 11:58 AM IST
नागपुर चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कथित तौर पर उद्धव ठाकरे को बिना दिमाग वाला नेता करार दिया है।
- 24 Jan 2025 11:45 AM IST
वक्फ संपत्ति को लेकर जगदंबिका पाल का बयान आया सामने
जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम को गरीबों के लिए अहम बताते हुए एक अच्छा कानून बनाने की बात कही।
- 24 Jan 2025 11:40 AM IST
एमपी के मौसम में फिर बदलाव, कल से देखने मिल सकती हैं बर्फीली हवाएं
मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। आज यानी शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन प्रदेश में बर्फीली हवाएं देखने को मिल रही हैं। जिससे शनिवार के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। राज्य में गुरुवार को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।
- 24 Jan 2025 10:10 AM IST
बेरूत ने आगामी लेबनान पीएम से की मुलाकात
सऊदी विदेश मंत्री ने बेरूत में लेबनान के अगले प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से मुलाकात की
- 24 Jan 2025 10:00 AM IST
ब्रिटिश में भारतीय फिल्म पर लगी रोक की निंदा की
ब्रिटिश सांसद ने 'इमरजेंसी' फिल्म की स्क्रीनिंग रोके जाने की निंदा की
- 24 Jan 2025 9:50 AM IST
ट्रंप के कार्यकाल का प्रस्ताव
रिपब्लिकन सांसद ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए राष्ट्रपति के रूप में तीसरे कार्यकाल का रखा प्रस्ताव
- 24 Jan 2025 9:42 AM IST
यूएन फोर्सेज की तैनाती
इजरायल के साथ नए बफर जोन में यूएन फोर्सेज की तैनाती के लिए सीरिया सहमत
- 24 Jan 2025 9:41 AM IST
शेयर बाजार ओपनिंग बेल: सेंसेक्स में 197 अंकों की तेजी, निफ्टी 23260 के करीब खुला
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (24 जनवरी 2025, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 197.20 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत बढ़कर 76,710.16 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी 52.30 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत बढ़कर 23,257.65 के स्तर पर खुला।
Created On :   24 Jan 2025 8:00 AM IST