Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 24 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
- 24 April 2025 1:00 PM IST
TRF आतंकियों के पोस्टर जारी, सूचना देने पर 20 लाख रुपए का इनाम
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने बड़ा एलान किया है। जो भी हमले में शामिल आतंकियों की जानकारी देगा उसे 20 लाख का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने जानकारी साझा करने के लिए नंबर भी जारी किए हैं।
- 24 April 2025 12:55 PM IST
ढाई करोड़ से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन: पीएम मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 13 लाख से अधिक परिवारों को आवास लाभ और अन्य योजना लाभ प्रदान करके लाभान्वित करने के लिए तैयार हैं। पक्के घरों की चाबियां वितरित करके, प्रधानमंत्री का लक्ष्य 13 लाख 24 हजार परिवारों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। ढाई करोड़ से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन मिले।
- 24 April 2025 12:52 PM IST
अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित जनसभा के दौरान बिहार को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने जा रही हैं। पीएम यहां अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो सहरसा से चलकर मुजफ्फरपुर होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के लिए रवाना होगी।
- 24 April 2025 12:45 PM IST
ऊधमपुर में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के बसंतगढ़ में खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों और सेना के जवानों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सेना के एक बहादुर को गंभीर चोटें आई है।
- 24 April 2025 12:40 PM IST
बीजापुर में मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।
- 24 April 2025 12:35 PM IST
चांदी के भाव भी नीचे आए
भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में बीते दिनों जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 1 लाख रुपए के पार जा पहुंची है। फिलहाल, इसकी कीमत देखी जाए तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है, हालांकि इसका भाव अब भी 1 लाख रुपए के बाहर ही है। आज सिल्वर की कीमत 1,00,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 24 April 2025 12:30 PM IST
सोने की कीमत में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमतों में बीते दिनों जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 1 लाख रुपए के पार जा पहुंचा। लेकिन, इसके बाद इसके भाव धीरे- धीरे नीचे की ओर आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 24 April 2025 12:25 PM IST
निफ्टी 24270 के नीचे आया
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (24 अप्रैल 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 63.80 अंक यानि कि 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,265.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 24 April 2025 12:20 PM IST
सेंसेक्स में 238 अंकों की गिरावट
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (24 अप्रैल 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 238.06 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,878.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Created On :   24 April 2025 8:00 AM IST